उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से अंकिता मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि दहेज़ देने के लिए पैसे जमा करने से बेहतर है पैसों का इस्तेमाल लड़कियों की शिक्षा पर करे। दहेज़ देने पर खुद को रोकना चाहिए क्योंकि माँगने वालों की मांग कभी रूकती नहीं है। ऐसे में लड़कियाँ त्रस्त होती है और उन्हें दहेज़ के कारण खुद का जान गंवाना पड़ता है

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से अंकिता मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि वो माँ जो अपना सब कुछ परिवार पर समर्पित करती है वही माँ और बेटी को देश में सम्मान नहीं मिलता है। जीने की आजादी नहीं है, बेटियां शिक्षित नहीं हैं, उन्हें जन्म लेने से भी रोका जाता है। इस सोच को दूर करने और लड़कियों के लिए भविष्य बनाने के लिए, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ यह अभियान न केवल बेटियों को बचाने और शिक्षित करने के लिए शुरू किया गया था, बल्कि सदियों पुरानी धार्मिक प्रथाओं और गलत मानसिकता को भी बदलने के लिए शुरू किया गया था।

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से अंकिता की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से नंदिनी से हुई। नंदिनी कहती है कि इनकी बेटी है और ये लड़का और लड़की में भेदभाव नहीं करती है

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से वीर बहादुर यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मोबाइल पानी पर चल रहे कार्यक्रम पक्ष-विपक्ष में महिलाओं पर बात की गई है, जो की बहुत अच्छी बात है। ऐसे कार्यक्रम चलते रहने चाहिए, जिससे समाज में महिलाओं के प्रति जागरूकता आये। भारत में महिलाओं की भागेदारी घर के कामों के साथ साथ बहार के काम में भी होती है

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से वीर बहादुर यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वर्त्तमान समय में लोक सभा का चुनाव चल रहा है, सभी राजनीतिक पार्टी के एजेंडा में विकास की बात की गई है। लेकिन किसी भी पार्टी ने अर्थव्यवस्था के ऊपर बात नहीं किया है। भारत की अर्थव्यवस्था बहुत दयनीय है। विस्तारपूर्वक खबर के लिए क्लिक करें ऑडियो पर

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से स्मृति मिश्रा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि डायरी सुन कर बहुत अच्छा लगता है और इससे लोगों को फायदा भी हो रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि दहेज़ प्रथा एक ऐसी महामारी है जिससे अधिक लोग ग्रषित है। ये कुप्रथा सदियों से हमारे समाज में चली आ रही है। दहेज़ के कारण ही कन्या भ्रूण हत्या, लड़कियों के प्रति भेदभाव तथा महिलाओं के प्रति अपराध में वृद्धि होती है। इस कुप्रथा को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से स्मृति मिश्रा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारतीय समाज मेदहेज प्रथा प्रमुख समस्याओं में से एक है। हर माता पिता के द्वारा बेटी की शादी के समय उपहार बनाम दहेज़ दिए जाने की परम्परा रही है। ये परम्परा हमारे समाज में सदियों से चली आ रही है। लेकिन यह परम्परा अब कन्या पक्ष के लिए शोषण का रूप धारण कर चूका है। विवाह जैसे पवित्र रीति में जब लालच की भावना शामिल हो जाती है तो यह दहेज़ का रूप धारण कर लेती है

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से स्मृति मिश्रा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पहले लोगों की सोच कुछ और थी, लेकिन अब लोगों की सोंच में बदलाव आ रहा है। लोग समझ रहे है कि कन्या भी बहुत महत्वपूर्ण है। और हर स्तर पर लड़कियां अपनी कामयाबी का झंडा भी गाड़ रही हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि कन्या भ्रूण हत्या मुख्य कारण दहेज़ है, बेटियों को समाजिक और आर्थिक बोझ माना जाता है। भारत विश्व का वह देश है जहाँ कन्या को भगवन का दर्जा दिया जाता है, खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक भी मन जाता है

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से स्मृति मिश्रा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जब एक लड़की पैदा होती है तो समाज से उसे बहुत बचा कर रखना पड़ता है। और जब बेटी बड़ी हो जाती है तो उसे पढ़ाना लिखाना और शादी के लिए चिंतित होना पड़ता है। क्योकि आज के समाज में बिना दहेज़ के लड़की की शादी नहीं होती है। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके अनुसार कन्या भ्रूण हत्या का यही मुख्य कारण है

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से वीर बहादुर यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पक्ष-विपक्ष कार्यक्रम में बताया गया है कि चुनाव का दौर चल रहा है और किसी भी राजनीतिक पार्टी को बिजली, पानी और सड़क को चुनावी मुद्दा नहीं बनाना चाहिए