उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक पयागपुर मौज रायडी गांव सहदेय ग्राम से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से अंकित कुमार से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए सबसे जरुरी है शिक्षा, वो शिक्षित होंगी तभी जागरूक हो पाएंगी। घर से बाहर निकलने पर वो जागरूक होंगी और अपने अधिकारों को जान पाएंगी। शिक्षित महिला दूसरे महिलाओं को भी जागरूक और शिक्षित करेंगी। शादी के पहले महिलाओं का अधिकार मायके में होता है और शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में होता है। लड़की के शादी होने के बाद भाई के यहाँ उसका कोई अधिकार नहीं होता है और न होना चाहिए। क्युकी लड़की की शादी में माता पिता बहुत सारा पैसा खर्च करते है। शिक्षा के प्रति सबसे अहम् भूमिका उनके माता पिता का होता है
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक पयागपुर मौज गिलौला गांव हरवंशपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवम से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि शादी के पहले महिलाओं का अधिकार मायके में होता है और शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में होता है। अगर माता पिता या भाई नहीं है तो पैत्तृक संपत्ति में अधिकार मिल सकता है। महिलाओं के लिए भी शिक्षा बहुत जरुरी है
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक पयागपुर गांव पयागपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से परमेश कुमार से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि बेटियां जहाँ तक पढ़ना चाहे उन्हें पढ़ना चाहिए। पढ़ाने के बाद उनका शादी कर देना चाहिए। महिलाओं का दोनों जगह अधिकार होना चाहिए ,क्युकी शादी के बाद अगर उनके ससुराल वाले उस पर अत्याचार करने लगे तो मायके ही काम आएगा। पैतृक में महिलायें भी बराबर की हिस्सेदार है। अशिक्षित महिलायें सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं ले पा रही है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेंद्र रावत से साक्षात्कार लिया। राजेंद्र रावत ने बताया कि कानून के मुताबिक पैतृक सम्पत्ति में लड़की का पूरा अधिकार है। शादी के पहले या शादी के बाद दोनों स्थितियों में लड़की पैतृक सम्पत्ति की हक़दार है। लड़कियों को शिक्षित होना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आनंद कुमार से साक्षात्कार लिया।आनंद कुमार ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार होना चाहिए और शादी के बाद ससुराल की सम्पत्ति पर अधिकार होता हैं। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राकेश तिवारी से साक्षात्कार लिया।राकेश तिवारी ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार होना चाहिए और विवाहित महिलाओं का ससुराल की सम्पत्ति पर अधिकार होता हैं। अनपढ़ महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नही ले सकती हैं। शिक्षित महिलाएँ योजना का लाभ लेने की पात्र होती हैं। गड़बड़ सोच के कारण पुरुष महिलाओं को घर से बाहर निकलने नही देते हैं। पुरुष की ये सोच गलत है,ऐसी सोच के कारण देश कभी तरक्की नही कर सकता है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संतोष कुमार से साक्षात्कार लिया। संतोष कुमार ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार होना चाहिए और विवाहित महिलाओं का ससुराल की सम्पत्ति पर अधिकार होता हैं। यदि मायके में पिता या भाई नही है,यो ऐसी परिस्थिति में मायके और ससुराल दोनों जगह की सम्पत्ति में महिला का अधिकार हो सकता है। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। गरीबी के कारण महिलाएं शिक्षित नही हो पाती हैं। जहां अशिक्षा के कारण महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नही उठा पाती हैं। वहीं शिक्षित महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ उठा कर कामयाब हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नसीबा से साक्षात्कार लिया। नसीबा ने बताया कि महिलाओं को मायके और ससुराल में भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। जमीनी स्तर पर महिलाओं को भूमि अधिकार क्यों नही मिल रहा है यह सरकार को देखना चाहिए। अशिक्षा के कारण महिलाएं सरकारी योजनाओं के कारण लाभ नही ले पा रही हैं। जैसे - समूह का काम , सिलाई , इत्यादि
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक पयागपुर मौजा सहरियावा गांव इंदिरापुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से सरजू प्रसाद से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि अगर लड़की के भाई नहीं है तो उन्हें पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए और लड़की के भाई है तो उनका अधिकार ससुराल में होना चाहिए। शिक्षा बहुत जरुरी है, शिक्षित लोग कुछ भी समझ सकते है और अशिक्षित लोग सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं ले पाते है। अगर पुरुष चाहेंगे तभी तो महिलायें आगे बढेंगी। समाज के कुछ लोग चाहते है की महिलायें परदे में ही रहे, पढाई के माध्यम से ही समाज का विकास हो पायेगा
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक पयागपुर मौजा परना गांव दुबेपूर्वा से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से सुभाष कुमार से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि शादी के पहले महिलाओं का भूमि में अधिकार हो सकता है, शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में होता है। अगर लड़की के माता पिता और भाई बहन नहीं है तो उनका अधिकार दोनों जगह हो जाता है। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। कुछ पुरुष वर्ग महिलाओं को घर से बाहर निकलने नहीं देते है। अशिक्षित महिलायें अपने अधिकारों को नहीं जान पाती है
