उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक पयागपुर मौजा सहरियावा गांव इंदिरापुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से सरजू प्रसाद से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि अगर लड़की के भाई नहीं है तो उन्हें पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए और लड़की के भाई है तो उनका अधिकार ससुराल में होना चाहिए। शिक्षा बहुत जरुरी है, शिक्षित लोग कुछ भी समझ सकते है और अशिक्षित लोग सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं ले पाते है। अगर पुरुष चाहेंगे तभी तो महिलायें आगे बढेंगी। समाज के कुछ लोग चाहते है की महिलायें परदे में ही रहे, पढाई के माध्यम से ही समाज का विकास हो पायेगा