उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक पयागपुर मौजा रुकनापुर गांव बोबया से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से विपत से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलायें भी संपत्ति में हिस्सेदार है। लड़कियां अगर मायके में भी है तो उनका अधिकार है। शादी होने के बाद उनका हिस्सा ससुराल में होता जाता है। महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी ,शिक्षित महिलायें अपने घरो से बाहर निकल कर कार्य कर रही है। अशिक्षित महिलायें घर के अंदर ही रहती है और सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं ले पाती है

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौजा सिंहपुर गांव सिंहपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवानी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने अपने स्कूल के बारे में बताया

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक पयागपुर मौजा इमलियागंज गांव इमलियागंज से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से जाशेन्द्र प्रताप सिंहसे बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए ,मायके में शादी के पहले अधिकार होना चाहिए और ससुराल में पूरा अधिकार होता है। शादी से पहले अधिकार होना चाहिए और शादी के बाद अधिकार नहीं होना चाहिए, क्युकी लड़को के लिए कुछ नहीं रह जायेगा। शिक्षा दोनों के लिए बहुत ही जरुरी है। पुरुष वर्ग अपने शक के कारण महिलाओं के बाहर जाने से रोकते है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के प्रयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मदनलाल से साक्षात्कार लिया।मदनलाल ने बताया कि बेटी को शादी के बाद ससुराल में सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। यदि मायके में माता - पिता या भाई नही हैं तब वो वहां भी सम्पत्ति की अधिकारी है।लड़कियों को शिक्षित और जागरूक होना चाहिए।साथ ही महिलाओं को घर से बाहर निकल कर नौकरी और बिजनेस करना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के प्रयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ओमप्रकाश से साक्षात्कार लिया।ओमप्रकाश ने बताया कि लड़की को मायके में शादी से पहले और ससुराल में शादी के बाद सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। बेटी को पढ़ना चाहिए ,ताकि वो सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकें। अशिक्षित महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी नही होती है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के प्रयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से तुलसीराम से साक्षात्कार लिया।तुलसीराम ने बताया कि लड़की को मायके में शादी से पहले और ससुराल में शादी के बाद सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। बेटी को पढ़ना चाहिए ,ताकि वो सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकें

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुनीजर आजाद से साक्षात्कार लिया।मुनीजर आजाद ने बताया कि महिलाओं को शादी से पहले मायके में और शादी के बाद ससुराल में भूमि अधिकार मिलना चाहिए। वतर्मान समय में देश की महिलाएं पढ़ - लिख रही हैं। प्रशासनिक लापरवाही के कारण महिलाओं को भूमि में अधिकार नही मिल रहा है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ननके तिवारी से साक्षात्कार लिया।ननके तिवारी ने बताया कि महिलाओं को शादी के बाद ससुराल में पैतृक सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। मायके में उनका कोई अधिकार नही होता है। महिलाएं अब शिक्षित हो रही हैं। महिलाएं पुरुषों की ताकत होती हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से लु कई से साक्षात्कार लिया।लु कई ने बताया कि महिलाओं को शिक्षा के माध्यम से भूमि अधिकार के प्रति जागरूक किया जा सकता है। शादी के पहले या बाद में पिता की सम्पत्ति में बेटियों का अधिकार होना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामनारायण तिवारी से साक्षात्कार लिया।रामनारायण तिवारी ने बताया कि महिलाओं और बेटियों को शिक्षित करना चाहिए ,ताकि वो भूमि अधिकार के बारे में उनको जानकारी मिले। सरकार के तरफ से महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। उसका लाभ लेने के लिए महिलाओं को घर से बाहर निकलना होगा और जागरूक होना होगा। मायके और ससुराल दोनों जगह महिलाओं को सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए