उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मेलाराम से साक्षात्कार लिया।मेलाराम ने बताया कि लड़कियों को पिता की सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।भूमि में अधिकार मिलने से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगी

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक अकौना मौज मिशनापुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से राम धीरज से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि शादी के बाद महिलाओं का पूरा अधिकार ससुराल में हो जाता है

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक पयागपुर मौज मुंडा ठकुराइन गांव मुंडा ठकुराइन से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से राजन सिंह से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। शादी से पहले महिलाओं का अधिकार पैतृक संपत्ति में होता है और शादी के बाद नहीं होना चाहिए , अगर माता - पिता के पुत्र संतान नहीं है तो, शादी के बाद भी महिलाओं को पैतृक संपत्ति में हिस्सा होता है। महिलाओं के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है, और महिलाओं को घरो से बाहर निकलने देना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक पयागपुर मौज रुकनापुर गांव अनैतापुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से ननकू से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक पयागपुर मौज रुकनापुर गांव अनैतापुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से ननकू से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए, परन्तु शादी के बाद उनका हक़ मायके में नहीं रहता। लड़कियों के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है। कुछ परिवार लड़कियों को घरो से बाहर नहीं निकलने देते है। गाँव के आंगनबाड़ी में हर तरह के खाद्य पदर्थ मौजूद रहते है और गर्भवती महिलाओं को नितमित रूप से राशन दिया जाता है

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक पयागपुर मौज रुकनापुर गांव रुकनापुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से रणजीत सिंह से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि लड़की अगर शादीशुदा नहीं है तो पूरा अधिकार है और शादी हो जाने के बाद अधिकारों से वंचित हो जाती है। शिक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण है महिलाओं के लिए, पुराने सोच वाले लोग ही अपने बेटियों को शिक्षा से दूर रखते है। अशिक्षित महिला एक दूसरे को देखकर जागरूक हो रही है

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक पयागपुर मौज सरसा गांव रेवली से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से छितन लाल से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि शादी के बाद महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार नहीं मिलाना चाहिए। अगर लड़की का भाई नहीं है , तो उनका हक़ मायके में बनता है और अगर उनका भाई है तो उनका हक़ ससुराल में बनता है। शादी के पहले पूरा अधिकार होता है, परन्तु शादी के बाद अधिकार समाप्त हो जाता है। महिलाओं को शिक्षित करना चाहिए। जिनका मैं होता है, वो अपने बेटियों को पढ़ाते है और जिनका नहीं होता है वो नहीं पढ़ाते है।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक पयागपुर मौज सचौली गांव कंधी कुइयां से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से चेतराम तिवारी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि शादी के बाद ससुराल में और उससे पहले मायके में महिलाओं को संपत्ति में 100 प्रतिसत अधिकार मिलना चाहिए, नहीं तो इससे उनके निजी जीवन में प्रभाव पद सकता है। शादी के बाद उनका हक़ ससुराल में ही होना चाहिए। अगर लड़की के भाई या माता पिता नहीं रहते तो उनका सम्परूण अधिकार रहता है मायके की संपत्ति में, अगर लड़की चाहे तो अपने हिसाब से संपत्ति को बाँट सकती है। लड़कियों के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है। चाहे महिला हो या पुरुष हो शिक्षा बहुत जरुरी है। पुरुषो के गलत धारणा की वजह से ही महिलाये शिक्षा से वंचित रह जाती है

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विनोद शुक्ला से बातचीत की. बातचीत में विनोद शुक्ला का कहना है कि महिलाओं का मायके में शादी होने से पहले अधिकार रहता है शादी के बाद उनका ससुराल में पूरा हक होता है हां इसके पश्चात अगर मायके में माता-पिता चाचा नहीं है तो महिला ससुराल व मायके दोनों जगह का भूमि अधिकार प्राप्त कर सकती है. उनका कहना है कि महिलाएं शिक्षित होंगी तभी देश का विकाश होगा। महिलाएं पुरुषों के सर की पगड़ी होती हैं

Transcript Unavailable.