उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से योगेश्वर नाथ तिवारी से साक्षात्कार लिया। योगेश्वर नाथ तिवारी ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों को सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। शिक्षा महिलकाओं के लिए बहुत जरुरी है। शिक्षा से विकास होता है और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी मिलती है। महिलाओं को घर से बाहर निकलने दिया जाना चाहिए,ताकि उनका विकास हो सके

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रमेश कुमार से साक्षात्कार लिया। रमेश कुमार ने बताया कि लड़कियों को पैतृक सम्पत्ति पर अधिकार मिलना चाहिए। शादी के बाद लड़की का अधिकार ससुराल में होगा। किसी कारणवश मैके में पिता की मृत्यु के बाद कोई उनके सम्पत्ति का उत्तराधिकारी नहीं होगा,इस परिस्थति में शादीशुदा लड़की को पिता की सम्पत्ति में हिस्सा मिल सकता है। महिलाओं को शिक्षित होना जरुरी है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आनंद कुमार से साक्षात्कार लिया। आनंद कुमार ने बताया कि महिला को पिता की सम्पत्ति पर हक़ मिलना चाहिए। बेटा और बेटी को बराबर का हक़ है। शादी के बाद महिला का हक़ ससुराल में हो जाएगा एवं मैके से हैट जाएगा। ऐसा होना उचित है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से छुट्टन से साक्षात्कार लिया। छुट्टन ने बताया कि शादी से पहले लड़की का मायके में सम्पत्ति में अधिकार है और शादी के बाद लड़की का अधिकार ससुराल में होता है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अंकुर सिंह से साक्षात्कार लिया।अंकुर सिंह ने बताया कि अगर भाई या माता - पिता है तो, शादी के बाद लड़की को मैके में सम्पत्ति का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। मैके में कोई नही है तो बेटी को अधिकार मिलना चाहिए।समाज में महिलाओं को शिक्षित और जागरूक होना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक पयागपुर ,गांव पयागपुर से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रूपरानी से साक्षातकार लिया। रूपरानी ने बताया कि बेटियों को शादी से पहले अधिकार मिलना चाहिय और शादी के बाद नहीं मिलना चाहिए। शादी के बाद उनका हक़ ससुराल में होता है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक पयागपुर ,मौज गुलचाहि ,गांव गुल चाही से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बांकेलाल से साक्षात्कार लिया। बांकेलाल ने बताया कि महिलाओं का पैतृक संपत्ति में शादी न होने के पहले पूरा अधिकार है और शादी हो जाने के बाद उनका हक ससुराल में होता है। अगर लड़की का भाई नहीं है तो पैतृक संपत्ति में उनका ही अधिकार होता है। शिक्षा में दोनों का अधिकरा है , लड़का या लड़की दोनों को शिक्षित होने का अधिकारी है। जो अशिक्षित लोग है वो अपने बच्चो को नहीं पढ़ाते है, अगर महिला शिक्षित होगी तो वो अपना घर सही से नहीं चला पाएगी

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक पयागपुर ,मौज काशी जोत ,गांव काशी जोत से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विक्रम कुमार से साक्षात्कार लिया। विक्रम ने बताया कि लड़कियों को भूमि में अधिकार विशेष परिस्तिथि के हिसाब से मिलना चाहिए। महिला की शादी टूट जाने पर वो अपने मायके में संपत्ति के लिए दावा कर सकती है। पिता को संपत्ति अगर पूर्वजो के द्वारा मिली है, तो उस संपत्ति में बेटियों का भी अधिकार है। महिलाओं के पिछड़े होने के पीछे कही न कही सरकार की गलती है, क्युकी सरकार के द्वारा चलाये गए अभियान को गाँव गाँव तक पहुंचना सरकार का काम है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक पयागपुर ,मौज रूपगंज बाजार से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संजय कुमार से साक्षात्कार लिया। संजय कुमार ने बताया कि माता पिता बेटी की शादी में लाखो खर्च करते है, इसलिए उन्हे पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नहीं होता है। शादी से पहले बेटियों का अधिकार होता है और शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में होता है। हमारे समाज में महिलाओं के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है। समाज में बहुत से लोग है जो अपने बहन बेटियों को घरो से बाहर नहीं निकलने देते है और बहुत से लोग चाहते है की हमारी बहन बेटी घरो से बाहर निकले और आगे बढे।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक पयागपुर ,मौज ताल पिठाइ ,गांव कॉल बाजार से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहन से साक्षात्कार लिया। मोहन ने बताया कि बेटियों का शादी से पहले पैतृक संपत्ति में अधिकार होता है और शादी के बाद अपने ससुराल में अधिकार होता है। शादी हो जाने के बाद बेटियों को पैतृक सम्पति में अधिकार नहीं मिलना चाहिए