उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक पयागपुर ,मौज रूपगंज बाजार से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संजय कुमार से साक्षात्कार लिया। संजय कुमार ने बताया कि माता पिता बेटी की शादी में लाखो खर्च करते है, इसलिए उन्हे पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नहीं होता है। शादी से पहले बेटियों का अधिकार होता है और शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में होता है। हमारे समाज में महिलाओं के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है। समाज में बहुत से लोग है जो अपने बहन बेटियों को घरो से बाहर नहीं निकलने देते है और बहुत से लोग चाहते है की हमारी बहन बेटी घरो से बाहर निकले और आगे बढे।