उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक पयागपुर ,मौज फ़र्दा त्रिकुलिया ,गांव फ़र्दा त्रिकुलिया से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भोपाल सिंह से साक्षात्कार लिया। भोपाल सिंह ने बताया कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है,जब तक वो शिक्षित नहीं होंगी तब तक वो कुछ भी नहीं जान पाएंगी, इस लिए शिक्षा बहुत जरुरी है महिलाओं के लिए। महिलाओं को बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है,यही कारण है की महिलायें पिछड़ रही है। इसलिए महिलाओं का घरो से बाहर निकलना बहुत जरुरी है

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से सुधा से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि बाढ़ आने से बच्चों की पढ़ाई लिखाई में रूकावट आ जाती है और फसल भी खराब हो जाती है।उन्होंने बताया उन्हें बाढ़ से सम्बंधित कोई योजना का लाभ नहीं मिल रहा

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक पयागपुर ,मौज पंडित पूर्वा जैसार, से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हंसराज से साक्षात्कार लिया। हंसराज ने बताया कि जब तक लड़कियों की शादी नहीं हुई है, तब तक लड़कियों का अधिकार पैतृक संपत्ति में है। शादी के बाद लड़कियों का उनके ससुराल में अधिकार होता है। अगर किसी माता पिता के लड़के संतान नहीं है, तो वहां पर बेटियों का ही अधिकार होता है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मंगल सिंह से साक्षात्कार लिया।मंगल सिंहने बताया कि लड़की को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। लड़की का भाई नही होता है तो उसकी जिम्मेदारी होती है। यदि भाई है तो वो इच्छा से बहन को सम्पत्ति में हिस्सा दे सकता है। शादी के बाद लड़की को ससुराल की सम्पत्ति पर भी पूरा अधिकार है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कृष्ण कुमार शुक्ला से साक्षात्कार लिया।कृष्ण कुमार शुक्ला ने बताया कि जब तक लड़की कुंआरी है तब तक पिता की सम्पत्ति में उनका हक़ होना चाहिए। शादी के बाद लड़की का हक़ मैके में खत्म हो जाएगा ,लड़की को ससुराल में अपना हक़ लेना चाहिए।महिला और पुरुष दोनों के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हफीजुल रहमान से साक्षात्कार लिया। हफीजुल रहमान ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। शिक्षित महिलाओं को घर से बाहर निकल कर काम करना चाहिए। पुरुषों को उनका साथ देना चाहिए साथ ही महिलाओं को शिक्षित और जागरूक होना चाहिए। बेटा और बेटी दोनों एक सामान है,इसलिए दोनों को बराबर अधिकार मिलना चाहिए ।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से परशुराम से साक्षात्कार लिया।परशुराम ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। पुरुष महिलाओं को आगे नही बढ़ने देते ऐसा सोच गलत है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सफीउल्ला से साक्षात्कार लिया।सफीउल्ला ने बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार मिलना चाहिए। पढ़ी - लिखी महिलाओं को रोजगार दिया जाना चाहिए।अशिक्षित महिलाएं घर के कामों और बाल - बच्चों में बहुत व्यस्त रहती हैं,इसलिए वो जागरूक नही होती हैं। शिक्षित महिला जागरूक होती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवप्रसाद तिवारी से साक्षात्कार लिया।शिवप्रसाद तिवारी ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित और जागरूक होना चाहिए तथा जॉब करना चाहिए ।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला पयागपुर प्रखंड से शिव कुमार तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामबकत से बात किया, उन्होंने बताया कि महिलाओं को भी भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। भूमि का अधिकार पाकर महिलाये अपने बच्चो को अच्छे से पाल सकती है और अपना विकास कर सकती है