उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक पयागपुर ,मौज काशी जोत ,गांव काशी जोत से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विक्रम कुमार से साक्षात्कार लिया। विक्रम ने बताया कि लड़कियों को भूमि में अधिकार विशेष परिस्तिथि के हिसाब से मिलना चाहिए। महिला की शादी टूट जाने पर वो अपने मायके में संपत्ति के लिए दावा कर सकती है। पिता को संपत्ति अगर पूर्वजो के द्वारा मिली है, तो उस संपत्ति में बेटियों का भी अधिकार है। महिलाओं के पिछड़े होने के पीछे कही न कही सरकार की गलती है, क्युकी सरकार के द्वारा चलाये गए अभियान को गाँव गाँव तक पहुंचना सरकार का काम है
