उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रमेश कुमार से साक्षात्कार लिया। रमेश कुमार ने बताया कि लड़कियों को पैतृक सम्पत्ति पर अधिकार मिलना चाहिए। शादी के बाद लड़की का अधिकार ससुराल में होगा। किसी कारणवश मैके में पिता की मृत्यु के बाद कोई उनके सम्पत्ति का उत्तराधिकारी नहीं होगा,इस परिस्थति में शादीशुदा लड़की को पिता की सम्पत्ति में हिस्सा मिल सकता है। महिलाओं को शिक्षित होना जरुरी है।