उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक पयागपुर मौज रुकनापुर गांव अनैतापुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से ननकू से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए, परन्तु शादी के बाद उनका हक़ मायके में नहीं रहता। लड़कियों के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है। कुछ परिवार लड़कियों को घरो से बाहर नहीं निकलने देते है। गाँव के आंगनबाड़ी में हर तरह के खाद्य पदर्थ मौजूद रहते है और गर्भवती महिलाओं को नितमित रूप से राशन दिया जाता है