उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सिद्धार्थ सिंह से साक्षात्कार लिया।सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार होना चाहिए और विवाहित महिलाओं का ससुराल की सम्पत्ति पर अधिकार होता है।महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। शिक्षा से इंसान जागरूक होता है और उनका दिमाग विकसित होता है।अशिक्षा और अशिक्षित सभी लोहों को सरकारी योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक पयागपुर मौजा भैंसाहा गांव घोपिया से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से इनायत अली से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए। शादी से पहले मायके में बराबर का हिस्सा होना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित करना बहुत जरुरी है। सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नाथूराम से साक्षात्कार लिया।नाथूराम ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार होना चाहिए और विवाहित महिलाओं का ससुराल की सम्पत्ति पर अधिकार होता है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से श्याम सुंदर से साक्षात्कार लिया।श्याम सुंदर ने बताया कि महिला को मायके और ससुराल दोनों जगह सम्पत्ति का अधिकार है। इसके लिए कोई विवाद नही होना चाहिए। बेटी को शिक्षित होना बहुत जरुरी है। महिलाओं को भी जागरूक होने के लिए शिक्षित होना चाहिए। पढ़ाई के लिए कोई उम्र की सीमा नही होती है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड मौज खजूरी गांव चाती से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामचंद्र से साक्षात्कार लिया। रामचंद्र ने बताया कि इससे विवाद की स्तिथि बन सकती है, इसलिए शादी के बाद महिलाओं का अधिकार उनके ससुराल में होता है। अगर माता पिता या भाई नहीं है तो महिलायें अपना अधिकार मायके में ले सकती है। महिलाओं के लिए पढाई बहुत जरुरी है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम सवरे से साक्षात्कार लिया।राम सवरे ने बताया कि महिलाओं का मायके और ससुराल की सम्पत्ति में बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए। इसके लिए कानून भी बना हुआ है। गरीबों के लिए शिक्षा बहुत महंगी हो गई है। सरकारी तंत्र में घूसखोरी के काऱण सरकारी योजनाओं का लाभ लोहों को नही मिल पाता है। अशिक्षित महिलाएं भी सरकारी योजनाओं का लाभ नही ले पाती हैं। गांव - गांव जा कर महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक और प्रेरित करना चाहिए । तभी वो जीवन में रोजगार या विकास कर पाएंगी
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पैतृक सम्पत्ति में महिलाओं को बराबर का हिस्सा होना चाहिए। बेटी और बेटा दोनों एक माँ के कोख से जन्म लेते हैं,इसलिए उनके बीच बराबरी होना चाहिए। बिजनेस या कारोबार करने के लिए महिलाओं को शिक्षित और जागरूक होना जरुरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जुगल किशोर सिंह से साक्षात्कार लिया ।जुगल किशोर सिंहने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए। मिलना जरुरी इसलिए है, क्युकी इससे उनके शिक्षा और सुविधा में कटौती हो जाएगी। महिलाओं को जागरूक होने के लिए संपत्ति में अधिकार मिलना जरुरी है। शिक्षा बहुत जरुरी विषय है , अनपढ़ महिलाओं को ग्राम पंचायत द्वारा संस्था चलाकर उन्हें शिक्षित करना चाहिए। सरकारी योजनाओ के बारे में उन्हें जानकारी मिलनी चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक पयागपुर मौज मलार गांव मलार से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से ननके वर्मा से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं का मायके में अधिकार होना चाहिए। शादी से पहले उनका अधिकार होना चाहिए, शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में होना चाहिए। शादी के बाद उन्हे अधिकार पूरी तरह से ससुराल में होना चाहिए। अगर लड़की के भाई या माँ पिता नहीं है, तो उनका अधिकार पैतृक संपत्ति में हो सकता है।महिलाओं को शिक्षा देना बहुत जरुरी है, महिलायें शिक्षित होंगी तभी आगे बढ़ पाएंगी। सरकार भी महिलाओं के लिए बहुत सारी योजनाए ला रहे है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गोरख पाल से साक्षात्कार लिया।गोरख पाल ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार है। यदि मायके में पिता या भाई नही है,तो ऐसी परिस्थिति में मायके की सम्पत्ति में लड़की का हक़ होता है। लड़कियों को शिक्षित करना चाहिए। इन्होने अपनी सभी बेटियों को पढ़ाया है।
