उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से श्याम सुंदर से साक्षात्कार लिया।श्याम सुंदर ने बताया कि महिला को मायके और ससुराल दोनों जगह सम्पत्ति का अधिकार है। इसके लिए कोई विवाद नही होना चाहिए। बेटी को शिक्षित होना बहुत जरुरी है। महिलाओं को भी जागरूक होने के लिए शिक्षित होना चाहिए। पढ़ाई के लिए कोई उम्र की सीमा नही होती है।
