उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम सवरे से साक्षात्कार लिया।राम सवरे ने बताया कि महिलाओं का मायके और ससुराल की सम्पत्ति में बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए। इसके लिए कानून भी बना हुआ है। गरीबों के लिए शिक्षा बहुत महंगी हो गई है। सरकारी तंत्र में घूसखोरी के काऱण सरकारी योजनाओं का लाभ लोहों को नही मिल पाता है। अशिक्षित महिलाएं भी सरकारी योजनाओं का लाभ नही ले पाती हैं। गांव - गांव जा कर महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक और प्रेरित करना चाहिए । तभी वो जीवन में रोजगार या विकास कर पाएंगी
