उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक पयागपुर गांव पयागपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से परमेश कुमार से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि बेटियां जहाँ तक पढ़ना चाहे उन्हें पढ़ना चाहिए। पढ़ाने के बाद उनका शादी कर देना चाहिए। महिलाओं का दोनों जगह अधिकार होना चाहिए ,क्युकी शादी के बाद अगर उनके ससुराल वाले उस पर अत्याचार करने लगे तो मायके ही काम आएगा। पैतृक में महिलायें भी बराबर की हिस्सेदार है। अशिक्षित महिलायें सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं ले पा रही है।