उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संतोष कुमार से साक्षात्कार लिया। संतोष कुमार ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार होना चाहिए और विवाहित महिलाओं का ससुराल की सम्पत्ति पर अधिकार होता हैं। यदि मायके में पिता या भाई नही है,यो ऐसी परिस्थिति में मायके और ससुराल दोनों जगह की सम्पत्ति में महिला का अधिकार हो सकता है। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। गरीबी के कारण महिलाएं शिक्षित नही हो पाती हैं। जहां अशिक्षा के कारण महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नही उठा पाती हैं। वहीं शिक्षित महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ उठा कर कामयाब हैं
