उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक पयागपुर मौजा परना गांव दुबेपूर्वा से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से सुभाष कुमार से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि शादी के पहले महिलाओं का भूमि में अधिकार हो सकता है, शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में होता है। अगर लड़की के माता पिता और भाई बहन नहीं है तो उनका अधिकार दोनों जगह हो जाता है। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। कुछ पुरुष वर्ग महिलाओं को घर से बाहर निकलने नहीं देते है। अशिक्षित महिलायें अपने अधिकारों को नहीं जान पाती है