उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक पयागपुर मौज रायडी गांव सहदेय ग्राम से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से अंकित कुमार से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए सबसे जरुरी है शिक्षा, वो शिक्षित होंगी तभी जागरूक हो पाएंगी। घर से बाहर निकलने पर वो जागरूक होंगी और अपने अधिकारों को जान पाएंगी। शिक्षित महिला दूसरे महिलाओं को भी जागरूक और शिक्षित करेंगी। शादी के पहले महिलाओं का अधिकार मायके में होता है और शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में होता है। लड़की के शादी होने के बाद भाई के यहाँ उसका कोई अधिकार नहीं होता है और न होना चाहिए। क्युकी लड़की की शादी में माता पिता बहुत सारा पैसा खर्च करते है। शिक्षा के प्रति सबसे अहम् भूमिका उनके माता पिता का होता है