उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राकेश तिवारी से साक्षात्कार लिया।राकेश तिवारी ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार होना चाहिए और विवाहित महिलाओं का ससुराल की सम्पत्ति पर अधिकार होता हैं। अनपढ़ महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नही ले सकती हैं। शिक्षित महिलाएँ योजना का लाभ लेने की पात्र होती हैं। गड़बड़ सोच के कारण पुरुष महिलाओं को घर से बाहर निकलने नही देते हैं। पुरुष की ये सोच गलत है,ऐसी सोच के कारण देश कभी तरक्की नही कर सकता है
