Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

सैदपुर। थानाक्षेत्र में सड़क दुर्घटना में अधेड़ दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। सादात निवासी शिवकुमार 46 पुत्र शंकर अपनी पत्नी चिंता देवी 44 के साथ बाइक से जा रहे थे। तभी सादात रोड पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में दोनों घायल हो गए।

करंडा। क्षेत्र के चोचकपुर सुआपुर स्थित मौनी बाबा धाम पर चल रहे 5 दिवसीय मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए आपदा मित्रों को मुस्तैदी से तैनात किया गया है। बता दें कि पांच दिवसीय मौनी बाबा का मेला लगा है। गंगा किनारे होने के चलते पूरा क्षेत्र स्नानार्थियों के लिए खतरनाक है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा के लिए आपदा मित्र रात में भी ड्यूटी निभा रहे हैं। तहसीलदार के आदेश पर आपदा मित्रों की ड्यूटी दो शिफ्टों में लगाई गई है। जिसमें सुबह चार बजे से दोपहर एक बजे तक अनिल निषाद, सिंटू व राधेश्याम तथा दोपहर एक बजे से रात दस बजे तक पप्पू, अखिलेश निषाद व मनचन्दा उपाध्याय ड्यूटी पर जमे हुए हैं। आपदा मित्रों ने बताया कि बीते कुछ माह पूर्व उन्हें लखनऊ में प्रशिक्षण दिया गया था।

युपी फतेहपुर,। सड़क हादसों पर कमी के लिए पुलिस विभाग हर साल नवंबर महीने को यातायात माह के रूप में मनाता है। लेकिन माह सिर्फ जुर्माना और चालान की कार्रवाई तक सीमित रह गया है। जाम से जूझते शहर के चौराहों पर रोज राहगीर हांफते रहे। एक नवंबर से शुरू यातायात माह का बुधवार को पुलिस लाइन में एसपी उदय शंकर सिंह की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में समापन हो गया। इस माह में अभियान के तहत कुल नौ हजार एक सौ 61 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। कुल एक करोड़ 10 लाख 93 हजार 100 रुपए का जुर्माना वसूला गया। समापन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र, छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। ई-चालान में टीएसआई मनोज कुमार सिंह, आरक्षी रामानंद लालजी सविता सहित कई को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, समाजसेवी अशोक तपस्वी सहित कई मौजूद रहे।

युपी फतेहपुर। पूर्व में किसानों को बिजली मुफ्त दिए जाने का दावा किसानों को कर्जदार बना रहा है। करीब बीस हजार किसानों पर करीब तीन अरब रुपये की बकाएदारी हो चुकी है। कुल कनेक्शन धारकों के सापेक्ष महज 11 हजार के करीब किसान प्राइवेट नलकूपों का बिल जमा करने में जागरूकता दिखा रहे हैं। जबकि अन्य बिल माफ करने का इंतजार करते हुए दिनों दिन कर्जदार होते जा रहे हैं। शासन द्वारा किसानों का बिल माफ किए जाने के दावे किए गए थे। लेकिन विभाग के पास अब तक जीओ नहीं भेजा जा सका, जिससे किसानों पर कर्ज बढ़ रहा है। दोआबा के किसान बिजली विभाग के कर्ज के बोझ में दबते जा रहे हैं। एलएमवी-5 की श्रेणी में आने वाले निजी नलकूप संचालकों द्वारा बिल माफी का इंतजार करने के चलते बिल जमा नहीं किया जा रहा। किसानों को पूर्व के बकाए को माफ नहीं किया जाएगा। अप्रैल से बिल माफ करने के निर्देश पूर्व में दिए थे। पूर्व का बिजली बिल बकाया किसानों को जमा करना होगा। -प्रमोद कुमार अग्निहोत्री, एसई

लखीमपुर खीरी। आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) को भी शामिल किया जाएगा। इसके लिए शासन से निर्देश भी जारी हो गए हैं। जिम्मेदारों ने इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की संख्या 16 है और उनके अंतर्गत आने वाली पीएचसी की संख्या 62 है। यहां बता दें कि जिले में 903000 गोल्डन कार्डधारक हैं।