बहराइच। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में किया गया। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेश कुमार ने उन्मुखीकरण कार्यक्रम में तंबाकू से हो रहे रोगों, रक्तचाप, अनिद्रा, कैंसर आदि के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि तंबाकू उत्पादों के सेवन से उच्च रक्तचाप की समस्या अधिक उत्पन्न हो रही है।तंबाकू उत्पादों को छोड़ने के उपाय के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इसके लिए टोलफ्री नंबर 1800112356 पर बात कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन कर रहे एनसीडी क्लीनिक के प्रभारी डॉ. पारितोष तिवारी ने बताया कि तंबाकू मुक्त भविष्य के लिए युवाओं का आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि तंबाकू की लत व्यक्ति के साथ साथ पूरे परिवार को बर्बाद कर देती है।
दुदही विकास खण्ड के ग्राम पंचायत ठाढ़ीभार में मुसहर बस्ती में जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे जर्जर विद्युत तार लटक रहे है। जिससे इस रास्ते आवागमन करने वाले लोगों को हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस समस्या का समाधान कराने की मांग किया है।
एड्स के लिए लोगों को किया जागरूक
प्रोटीन रिच फूड्स
सर्दी जुकाम में क्या नहीं खाना चाहिए
सर्दियों का महीना
भारतीय राजनीति में एक स्वस्थ विपक्ष की भूमिका
गाय की टक्कर मारकर हत्या , करनीसेना ने दी तहरीर
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
