सोनपुर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने या आपदाओं में सर्वाधिक प्रभावित समाज का गरीब तबका होता है। आपदा के बाद रोजगार के अभाव में परिवार परेशानियों का सामना करता है। विस्थापन को मजबूर होता है। ऐसी विषम परिस्थिति से उबरने में हाथों का हुनर कारगर साबित होगा। जीविका ने इस दिशा में पहल की है। हुनर को रोजगार से जोड़कर लोगों को आर्थिक स्वावलंबन की राह पर चलना सीखा रहा है। सोनपुर मेला में लगे बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पेवेलियन में व ग्राम श्री मंडप में लगाये गए दर्जनों स्टॉल पर बांस से निर्मित उत्पादों को देखने हर दिन बड़ी संख्या में मेलार्थी आ रहे हैं। यहां उन्हें बांस के बने उत्पाद को दिखाते हुए बनाने की जानकारी भी दी जा रही है। ग्राम श्री मंडप में जीविका के स्टॉल पर मौजूद जीविका से जुड़े प्रिंस बच्चों और महिलाओं की टीम बताते हैं कि बांस की उपलब्धता हर गांव, शहर में है। इसे काटकर इससे कई उपयोगी सामान बनाए जा सकते हैं और बनाये गए सामग्री को बाजार में इसकी भी माँग बढ़ी है। इस स्वरोजगार कर लोग अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं। ज़्यादा जानकारी के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
सोनपुर विज्ञान एवं प्रौवैधिकी मंत्री सह सारण प्रभारी सुमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक जिला पदाधिकारी सारण के कैंप कार्यालय, सोनपुर मेला परिसर में शुक्रवार को आहूत की गई। बैठक की शुरुआत में जिला पदाधिकारी सारण राजेश मीणा सह सचिव जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति सारण छपरा ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए अध्यक्ष की अनुमति से बैठक की शुरुआत की । बैठक में अंतिम बैठक की कार्यवाही के अनुपालन प्रतिवेदन पर भी चर्चा की गई। विदित हो कि अंतिम बैठक 12 दिसंबर 2014 को संपन्न हुई थी। मंत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कतिपय कारणों से इतने लंबे अंतराल पर बैठक का आयोजन किया गया है। परंतु अब समिति की बैठक का आयोजन नियमित अंतराल पर नियमानुसार किया जाएगा। बैठक में सभी सदस्य गणों के द्वारा जिला के शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, राजस्व से संबंधित, ग्रामीण सड़कों के निर्माण कार्यों से संबंधित मामलों पर विस्तार से चर्चा करते हुए इनमें आने वाली परेशानियों की जानकारी मंत्री को दी गई। मंत्री ने सबके बातों को गंभीरता से सुनने के पश्चात तत्काल जिला पदाधिकारी सारण को प्राप्त शिकायतों के निमित्त विभिन्न जिला स्तरीय टीम गठित कर संबंधित शिकायतों पर त्वरित गति से जांच कर प्रतिवेदन देने का आदेश दिया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोनपुर मेले में लोगों को जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रदर्शनी लगाई गई है । जिससे लोगों में जागरूकता आए । जागरूकता के कमी के कारण लोग कई तरह की योजनाओं के लाभ से वंचित होते हैं या थोड़ी सी लापरवाही के कारण घटनाएं या दुर्घटनाएं होती है । मेले में परिवहन विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में लोगों को यातायात के नियमों को जानकारी देकर उनकी सुरक्षा की भी जानकारी दिया जा रहा है। इस प्रदर्शनी के प्रवेश द्वार से लेकर प्रदर्शनी स्थलों के मार्ग पर पक्कीकरण किया गया है। स्थलों पर डेमो के रूप में सड़क पर यातायात के निशान बनाए गए हैं । गाड़ियों को कैसे चलाये , यातायात के दौरान अपने साईड से चलाना है । सड़क किनारे दिए गए मार्किंग का अर्थ क्या है। लाल ,पीले, हरे सिंगल का मतलब क्या है यह भी बताया जा रहा है । प्रदर्शनी के माध्यम से ड्राइवरी की तौर तरीके बताए जा रहे हैं । इस प्रदर्शनी में हिंदुस्तान सुमुलेटर (कंप्यूटर वाले वाहन )लगे हुए हैं और सीट पर बैठा हुआ चालाक ट्रेनिंग देकर यह बता रहा है कि गाड़ी को कितना स्पीड में चलाना चाहिए । हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने का मतलब क्या है ? उनकी जान की सुरक्षा भी बताया जा रहा है कि कभी तेज गति से वाहन को परिचालन ना करें । दूसरे गाड़ियों के साथ ओवरटेक ना करें । ओवरटेक करना जान जोखिम में डालने के बराबर है । परिवहन विभाग द्वारा बनाए गए नियम को भी पंपलेट के द्वारा लोगों को निशुल्क वितरण कर जानकारी दिया जा रहा है । स्टॉल में नुक्कड़ नाटकों के द्वार मेलार्थी को परिवहन से संबंधित विस्तृत जानकारी दिया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक के द्वारा बताया जाता है कि किसी भी वाहन के परिचालन के पहले ड्राइवरी सीखना अत्यंत आवश्यक है साथ ही बनाए गए नियमों को पालन करना आवश्यक हैं। वाहन चलाने की पूर्व ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण ,इंसुरेंस वाहन के कागजात अपने पास जरूर रखें ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोनपुर पशु मेला के रूप में विश्व विख्यात हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला घूमने आ रहे लोग आपदाओं से बचाव के तरीके भी सीख रहे है । बाढ़, भूकंप, आग, वज्रपात, लू व शीतलहर जैसी आपदाओं में कैसे सुरक्षित रहा जा सकता है और आपदाओं के वक्त कैसे वचाव करनी है साथ ही लोगो को कैसे वचाव करना है यह जानकारी मेलार्थियों को बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पेवेलियन में एवं अपराध अनुसंधान पुलिस प्रदर्शनी में दी जा रही है। हजारों की संख्या में मेलार्थी पेवेलियन में लगे विभिन्न स्टॉल पर आकर बड़ी दिलचस्पी के साथ आपदा प्रबंधन से जुड़ी वस्तुओं को बारीकियां से समझ रहे हैं। शुुक्रवार को मध्य विद्यालय, खड़ियादिह , सोनपुर के 59 बच्चों ने प्राधिकरण की ओर से आयोजित आपदा जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। पेंटिंग्स, नुक्कड़ नाटक और माॅकड्रिल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत छपरा-- हाजीपुर मुख्य मार्ग की एनएच 19 स्थित शिव बचन सिंह चौक के नजदीक शुक्रवार के दिन तेज रफ्तार से हाजीपुर की ओर आ रहे ट्रक चालक ने हाजीपुर की ओर से टेंपू नयागांव की ओर जा रहे था इसी बीच ट्रक चालक ने नये गंडक पुल के नजदीक ठोकर मार कर टेंपो पर सवार आधे दर्जन से ऊपर यात्रियों को बुरी तरह से घायल कर दिया जिसे उपस्थित राहगीरों व उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकारा मच गया । उपस्थित लोगों व चेक पोस्ट पर स्थित पुलिस के जवानों ने आनन-फानन में उसे अनुमंडलीय अस्पताल में 6 लोगों को भर्ती कराया गया जबकि अन्य घायल को नाजुक हालत देखकर हाजीपुर सदर अस्पताल में ले गया । जहां सदर अस्पताल हाजीपुर में डॉक्टर ने वेहतर ईलाज के लिए चारों घायल यात्रियों को पटना रेफर कर दिया है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोनपुर में 5 घायल का इलाज चल रहा है जबकि टेम्पू चालक को सोनपुर के डॉ ने पटना रेफर कर दिया है । वही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक को जप्त करते हुए आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में पहुंचकर मामले की तहकीकात की एवं घायलों मरीजों के हालचाल जानने के बाद उसके परिजनों व अन्य लोगो को भी जानकारी देने का काम किया । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोनपुर हाजीपुर मुख्य मार्ग एनएच 19 के नयागांव थाना क्षेत्र के डुमरी बुजुर्ग के समीप एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे पलट गया । ट्रक के पलटते ही वहां पर राहगीरों व उपस्थित लोगों में चीख पुकारा मच गया । लोगो ने आनन-फानन में ट्रक चालक व खलासी को ट्रक से बाहर निकाला जहां ट्रक चालक के मामूली चोट आई है । लेकिन इसमें किसी जानमाल की क्षति नहीं हुई है। इस बात के जानकारी नयागांव थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने शुक्रवार को बताया कि ट्रक अनियंत्रित होने के कारण ट्रक डुमरी बुजुर्ग के पास सड़क के किनारे पलट गई है। ट्रक चालक और खलासी के मामूली चोट आई है ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोनपुर विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में लाखों लोग पहुंचकर मेला घूमने आ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर एक 17 वर्षीय बच्ची ने पटना से आकर अपनी जीवन लीला को समाप्त करने के उद्देश्य से गंडक नदी में छलांग लगा दी थी । यह घटना शुक्रवार के की है । इस बात की जानकारी देते हुए एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि हाजीपुर पुरानी गंडक पुल से एक 17 वर्षीय बच्ची ने परिवारिक कलह के कारण गंडक नदी में छलांग लगा दिया । इस घटना के बाद से राहगीरों की भीड़ जुट गई और हो हल्ला शुरू करते हुए इस घटना की जानकारी एसडीआरएफ की टीम के लोगों ने दी । जहां एसडीआरएफ की टीम ने पुल से काफी दूरी से गंडक नदी में डूबते बच्ची को कड़ी मशक्कत के बाद उसे नदी से बाहर निकाला गया । एसडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर धुरेंद्र सिंह के मुताबिक लड़की पटना जिले के सबलपुर निवासी रणधीर शाह के 17 वर्षीय बच्ची के रूप में पहचान हुई । सोनपुर पुराने गंडक पुल के आत्महत्या करने की कोशिश से पाया संख्या 3 से नदी में छलांग लगा दिया था वहीं युवती ने बताई की पारिवारिक विवाद के कारण ही जान देने की कोशिश की है।। पूछताछ के बाद अपना नाम अंजली कुमारी बताएं उसके पास पुरानी गंडक के पाया नंबर 3 के पास से बैग बरामद किया गया । एसडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ,राजीव रंजन ,मोहम्मद एजाज ,मुकेश कुमार राम ,नरेश पासवान, उमेश कुमार समेत अन्य जवान शामिल थे । एसडीआरएफ की टीम ने हाजीपुर पुलिस के हवाले कर दिया है ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सरनारायण में निशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
आंदर प्रखंड के अनेकों गांवों में भाई-बहन की असीम प्रेम व स्नेह का पर्व पीड़िया व्रत पुरी रात बहनों ने बड़े ही धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ मनाया।वही शुक्रवार की अहले सुबह गांव स्थित नदी, पोखरा, आदि जलाशयो में पीड़िया को विसर्जित कर भाईयों की दीर्घायु होने की भगवान सूर्य से कामना की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौंदा थानाक्षेत्र के अलग-अलग जगहों से शराब पीने के मामले में पुलिस ने तीन शराबी को गिरफ्तार कर सीवान जेल भेज दिया । इस संबंध में सूत्रों ने बताया कि थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि बालबंगरा गांव से पुलिस ने शराब पीने के मामले में अनिल चौधरी, रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
