सोनपुर विज्ञान एवं प्रौवैधिकी मंत्री सह सारण प्रभारी सुमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक जिला पदाधिकारी सारण के कैंप कार्यालय, सोनपुर मेला परिसर में शुक्रवार को आहूत की गई‌। बैठक की शुरुआत में जिला पदाधिकारी सारण राजेश मीणा सह सचिव जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति सारण छपरा ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए अध्यक्ष की अनुमति से बैठक की शुरुआत की । बैठक में अंतिम बैठक की कार्यवाही के अनुपालन प्रतिवेदन पर भी चर्चा की गई। विदित हो कि अंतिम बैठक 12 दिसंबर 2014 को संपन्न हुई थी। मंत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कतिपय कारणों से इतने लंबे अंतराल पर बैठक का आयोजन किया गया है। परंतु अब समिति की बैठक का आयोजन नियमित अंतराल पर नियमानुसार किया जाएगा। बैठक में सभी सदस्य गणों के द्वारा जिला के शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, राजस्व से संबंधित, ग्रामीण सड़कों के निर्माण कार्यों से संबंधित मामलों पर विस्तार से चर्चा करते हुए इनमें आने वाली परेशानियों की जानकारी मंत्री को दी गई। मंत्री ने सबके बातों को गंभीरता से सुनने के पश्चात तत्काल जिला पदाधिकारी सारण को प्राप्त शिकायतों के निमित्त विभिन्न जिला स्तरीय टीम गठित कर संबंधित शिकायतों पर त्वरित गति से जांच कर प्रतिवेदन देने का आदेश दिया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।