दराैली समुदायिक भवन पर शनिवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा कि अध्यक्षता मुखिया लाल बहादुर भगत ने किया। जिसमें सबकी योजना सबका विकास के तहत योजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर चयन किया गया।और ग्रामसभा को लेकर पंचायतवार तिथि निर्धारित की गई। जिसके बाद कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेला के सुदृढ़ व्यवस्था करने को लेकर दरौली मुखिया लाल बहादुर भगत का पंचायत वासियों ने शुक्रगुजार करते हुए गुलदस्ता अंग वस्त्र वेट कर स्वागत किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौंदा प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी परिसर में प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बीईओ शिवजी महतो ने दो पालियों में बैठक किया। जिसमे उन्होंने कहा कि बच्चो का मेघा सॉफ्ट में इंट्री समय सीमा के अंदर करने, मनाए जाने वाले नशामुक्ति दिवस पर बैनर पोस्टर के साथ प्रभातफेरी निकालने, नशा मुक्ति को लेकर लोगो को जागरूक करने, आउट ऑफ स्कूल बच्चो को चिन्हित करने के लिए सर्वे करने, विद्यालय विकास मद का खर्च नियमानुसार करने का निर्देश दिए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देश एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण छपरा के तत्वावधान में अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर सोनपुर में संविधान दिवस का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम लाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौंदा थानाक्षेत्र के सिरसाव गांव में रात में शॉर्ट सर्किट करने से टेंट के गोदाम में अचानक आग पकड़ ली। जिसके बाद देखते ही देखते पूरे गोदाम में रखे सामान जलकर राख हो गई। इस संबंध में बताया जा रहा है कि रात्रि मे टेंट मालिक रंजीत कुमार प्रसाद अपने गोदाम को बंद कर घर चले गए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर के पवित्र भूमि नारायणी नदी के दक्षिणेश्वर काली घाट स्थित शनिवार के संध्या श्री श्री 1008 महंत गोकरण दास जी महाराज के पावन समृति मे गंगा महाआरती का भब्य आयोजन पर्यटन विभाग, बिहार सरकार व जिला प्रशासन सारण के निर्देश पर सोनपुर अनुमंडल प्रशासन के सौजन्य से महंत भगवान राम उर्फ बालक बाबा धनुष कुटीर आश्रम सोनपुर के नेतृत्व मे यूनिवर्सल सतयुग स्टेज इंडिया के गंगा अर्चक दलो के द्वारा गंगा महा आरती किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पीएन कॉलेज परसा में जूलॉजी विषय का प्रैक्टिकल परीक्षा शांतिपूर्ण हुआ संपन्न

दिघवारा प्रखंड से अजय कुमार कि रिपोर्ट ।दिघवारा के ऐतिहासिक स्थल मलखाचक में आरएसएस प्रमुख डॉ मोहन भागवत जी के 27 नवंबर के आगमन के पूर्व बिहार भाजपा अनुशासन समिति प्रदेश अध्यक्षने कार्यस्थल का निरीक्षण किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

फिरोजपुर के प्राथमिक विद्यालय में संविधान दिवस धूमधाम से मनाई गई

सोनपुर-- विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले की अपनी एक अलग ही पहचान है । धार्मिक , ऐतिहासिक पौराणिक स्थल होने की वजह से इस मेले का प्रसिद्धि सोनपुर पशु मेले के रूप में विख्यात है । इस मेले में पशु पक्षियों के साथ-साथ किसानों को विभिन्न तरह के खेती करने की गुर भी सिखाई जाती है साथ ही सरकार द्वारा मिलने वाली सहायता की भी जानकारी दी जाती है । इस मेले में पशु पक्षियों तो धीरे-धीरे समाप्त की ओर है लेकिन नए-नए टेक्निकल एवं कृषि से संबंधित जानकारी आज भी कृषि प्रदर्शनी में नए-नए तकनीकी से किसानों की आय दोगुनी करने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है । इस कृषि प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे सुगंधित पुष्पों की खरीद बिक्री होती है । जिसमें सबसे ज्यादा देसी विदेशी लोगों को आकर्षक का केंद्र लैला- मजनू फर्स्ट लव पौधे आकर्षक का केंद्र बना हुआ है । कृषि प्रदर्शनी में मीठा नीम, गरम मसाला, स्टीविया प्लांट,तेजपत्ता,हींग के पेड़,शिमला मिर्च,इलाइची के पेड़,चिक्कू, शफेदा जैसे अनेक पेड़ पौधे के अलावा विभिन्न प्रकार के फूल के पौधे उपलब्ध है जो काफी आकर्षित कर रहा है । इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सोनपुर शहीद श्री नारायण सिंह के प्रतिभा का अनावरण करते हुए शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने के लिए पहुंच रहे हैं सोनपुर अनुमंडल क्षेत्र के दिघवारा प्रखंड के मलखा चक गाँव में रविवार के दिन आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत । मोहन भागवत के आगमन के तैयारी के लेकर प्रशासनिक व सामाजिक दृष्टिकोण से पूरी तरह से तैयारी की जा रही है । उनके आगमन के लेकर शुक्रवार के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट ने मलखा चक पहुंचकर स्थलों का निरीक्षण किया साथ ही सभा स्थल पर बने स्टेज ,ब्रीकेटिंग रूट की जानकारी तथा शहीद श्री नारायण सिंह के प्रतिभा एवं श्री भागवत के सुबह के ठहराव शहीद के घर पर पहुंचना इन सारी चीजों की जानकारी और जायजा स्थलों को सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। बता दें कि आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत के आगमन के लेखक आरएस एस के सदस्यों के अलावा भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता के साथ-साथ कई समाजसेवी जनप्रतिनिधि रविवार के दिन उनके आगमन को लेकर काफी उत्सुक हैं । इस बात की जानकारी देते हुए समाजसेवी सारंगधर प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार के सुबह 7:00 बजे पटना से दिघवारा के मलखा चक के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत रवाना होंगे इसके बाद वे सीतलपुर के पट्टी पुल के रास्ते श्री भागवत सबसे पहले शहीद के श्री नारायण सिंह के घर के निकट उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे उसके बाद शहीदों के परिवार के साथ बैठक करेंगे फिर वे जासा सिंह कीड़ा मैदान मलखाचक में बने सभा स्थल पर पहुंचकर प्रदेश के कई जिलों के लगभग 350 स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को एक साथ सम्मानित करेंगे । इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।