सोनपुर शहीद श्री नारायण सिंह के प्रतिभा का अनावरण करते हुए शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने के लिए पहुंच रहे हैं सोनपुर अनुमंडल क्षेत्र के दिघवारा प्रखंड के मलखा चक गाँव में रविवार के दिन आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत । मोहन भागवत के आगमन के तैयारी के लेकर प्रशासनिक व सामाजिक दृष्टिकोण से पूरी तरह से तैयारी की जा रही है । उनके आगमन के लेकर शुक्रवार के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट ने मलखा चक पहुंचकर स्थलों का निरीक्षण किया साथ ही सभा स्थल पर बने स्टेज ,ब्रीकेटिंग रूट की जानकारी तथा शहीद श्री नारायण सिंह के प्रतिभा एवं श्री भागवत के सुबह के ठहराव शहीद के घर पर पहुंचना इन सारी चीजों की जानकारी और जायजा स्थलों को सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। बता दें कि आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत के आगमन के लेखक आरएस एस के सदस्यों के अलावा भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता के साथ-साथ कई समाजसेवी जनप्रतिनिधि रविवार के दिन उनके आगमन को लेकर काफी उत्सुक हैं । इस बात की जानकारी देते हुए समाजसेवी सारंगधर प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार के सुबह 7:00 बजे पटना से दिघवारा के मलखा चक के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत रवाना होंगे इसके बाद वे सीतलपुर के पट्टी पुल के रास्ते श्री भागवत सबसे पहले शहीद के श्री नारायण सिंह के घर के निकट उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे उसके बाद शहीदों के परिवार के साथ बैठक करेंगे फिर वे जासा सिंह कीड़ा मैदान मलखाचक में बने सभा स्थल पर पहुंचकर प्रदेश के कई जिलों के लगभग 350 स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को एक साथ सम्मानित करेंगे । इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
