दयानंद आयुर्वैदिक कॉलेज में छात्रों के सम्मान समारोह व परिचय समारोह का किया गया आयोजन हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में छात्र परिचय स्वागत समारोह का आयोजन किया गया इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रजापति त्रिपाठी द्वारा भगवान धनवंतरी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के 2021 बैच के छात्र छात्राओं ने 2022 में आए हुए छात्रों के सम्मान में आयोजित किया
गौरीगांवा में 24 घंटे के अखंड अष्टयाम के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई
सोनपुर रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में अंग्रेजी शराब को पुलिस ने बरामद किया है । इस बात के जानकारी देते हुए रेल थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने गुरुवार को बताया कि रेलवे स्टेशन सोनपुर के पूर्वी ओवर ब्रिज के उत्तरी साइड सीढ़ी के नीचे दो पिट्ठू बैग से 05 बोतल ओल्ड स्मगलर व्हिस्की प्रत्येक 750 एमल एवं 02 बॉटल रॉयल स्टैग व्हिस्की प्रत्येक 750 एमल का, 105 पीस रेडिको 8 पीएम विस्की प्रत्येक 180 एमल कुल 24.150 लीटर अंग्रेजी शराब को पुलिस ने बरामद किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
थाना पुलिस ने एक शिक्षिका से दुर्व्यवहार करने के आरोप में एक व्यक्ती को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है। मामले को लेकर पुलीस ने बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के सरौत गांव स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका संजू देवी ने सरौत गांव निवासी उस्मान अली के पुत्र आफताब अली पर शराब पीकर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाना में शिकायत की थी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुधवार को सेविकाओं द्वारा टीएचआर का वितरण किया गया। आंगनबाड़ी सेविकाओं ने लाभुकों के घर जाकर सूखा राशन वितरित किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मांझी प्रखण्ड के ग्रामपंचायत सरकार भवन जैतपुर में कृषि विभाग के द्वारा गुरुवार को किसान चौपाल में नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पहलेजा ओपी क्षेत्र के सैदपुर में छापामारी कर पुलिस ने 10 लीटर देशी शराब को जप्त करते हुए धंधेवाज सहित 3 शराबी को गिरफ्तार कर लिया । इस बात के जानकारी देते हुए पहलेजा ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम ने गुरुवार को बताया कि सैदपुर में छापामारी कर 10 लीटर देशी शराब को जप्त करते हुए धंधेवाज सहित 3 शराबी को गिरफ्तार कर लिया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पानापुर प्रखंड के आधे दर्जन विद्यालयों का जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना निशांत गुंजन ने औचक निरीक्षण किया डीपीओ लगभग साढ़े नौ बजे ही पानापुर पहुँच गए थे उन्होंने सबसे पहले उत्क्रमित मध्य विद्यालय महम्मदपुर की जांच की उसके बाद में उत्क्रमित मध्य विद्यालय भोरहा , पानापुर , मध्य विद्यालय धेनुकी , पकड़ी नरोत्तम , प्राथमिक विद्यालय हरखपकड़ी की जांच किया जांच के दौरान डीपीओ ने विद्यालय में पठन पाठन की व्यवस्था छात्रों एवं शिक्षकों की उपस्थिति आदि की जांच की डीपीओ द्वारा औचक निरीक्षण किए जाने की सूचना से विद्यालय से गायब रहनेवाले शिक्षकों में हड़कंप देखा गया
पानापुर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में आठ वर्ष पूर्व भारी मात्रा में अवैध शराब बरामदगी मामले में नामजद एक अभियुक्त को पुलिस ने गोपालगंज से गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार अभियुक्त गोपालगंज टाउन थानांतर्गत कुकुरभुका गांव का पंकज सिंह बताया जाता है ।बताया जाता है कि पुलिसिया कार्रवाई के दौरान तस्कर अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया था जब्त बाइक के आधर पर पुलिस ने पंकज सिंह को आरोपित किया था थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया गया ।
सोनपुर विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में श्रम संसाधन विभाग के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संपोषित संस्थान के द्वारा गांधी आश्रम स्थित सोनपुर जन शिक्षण संस्थान का भी स्टॉल लगायी गयी है । जिसमें बेरोजगार युवक-युवतियों व अशिक्षित लोगों को प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाते हुए स्वरोजगार योजना से जोड़ने का कार्य कर रही है। मेले में लगाई गई स्टॉल में जानकारी देते हुए बेरोजगार युवक-युवतियों या कम पढ़े लिखे युवक -युवतियों को जन शिक्षण संस्थान अपने क्रियाकलापों एवं आत्मनिर्भर बने ,लोकल फॉर वोकल का प्रचार-प्रसार भी मेले के माध्यम से की जा रही है । प्रशिक्षण से जुड़ने एवं आत्मा निर्भर बनाने के लिए जन शिक्षण संस्थान के स्टॉल पर अब तक 3369 महिलाओं एवं अन्य लोगों पहुँच कर जनकारी हासिल किया है । स्टॉल से निःशुल्क पंपलेट मेलार्थी के बीच बांटकर जानकारी दी जा रही है। सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी स्टॉल के माध्यम से दी जा रही है। महिलाएं व युवक कैसे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाये एवं कैसे अपने पैरों पर खड़े होकर आत्मनिर्भर बने साथ ही जन शिक्षण संस्थान के जीवन संवर्धन शिक्षा को कैसे लाभ लिया जाए इसके बारे में बताए जा रहे हैं । मेले में आ रही महिलाएं काफी जागरूक होकर लगाए गए स्टॉल पर पहुंचकर जानकारी हासिल कर रही है ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
