सिवान जिला अन्तर्गत एक प्रेमी को पकड़कर गांव वालों द्वारा प्रेमिका से शादी कराने का मामला प्रकाश में आया है। बता दे की पूरा मामला असांव थाना क्षेत्र के डेहुणा गांव की बताई जा रही है। जहां भरत राम की पुत्री सलोनी कुमारी से विगत कई सालो से छपरा जिले अंतर्गत माझी थाना के भजावना गांव निवासी राजेश राम का पुत्र करण कुमार राम से प्रेम-प्रसंग का मामला चल रहा था। इसी बीच लड़की की शादी कहीं और तय कर दी गई थी। जिस पर लड़के ने नाराजगी जताते हुए उसके ससुराल पक्ष से अपनी प्रेम प्रसंग की बातें बताइए और लड़की की शादी टूट गई।इसी बीच प्रेमी करण कुमार लड़की से मिलने डेहुणा गांव पहुंच गया। फिर क्या था ग्रामीणों ने पकड़ लिया और शादी करने की बात करने लगे पहले तो लड़के ने नकारा फिर मामला थाना में जाकर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार के समक्ष सुलझा। जिसके बाद पूर्व प्रमुख पति लल्लन यादव पूर्व जिला पार्षद शितल पासवान, पूर्व मुखिया अभिराम पांडे, पूर्व मुखिया प्रेमचंद्र राम समेत समस्त ग्रामीणों के रजामंदी से असांव शिवमंदिर में विधि विधान से शादी करा दी गई।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के गुठनी नगर पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। यहां 18 दिसंबर को अध्यक्ष,उपाध्यक्ष तथा वार्ड पार्षद पद के लिए मतदान होना है। वही इसको लेकर बीडीओ आनंद प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार सुबह से ही चुनाव सामग्री का वितरण कर दिया जाएगा। सभी पोलिंग पार्टी को इसकी सूचना दे दी गई है। रविवार सुबह 7:00 बजे से ही विभिन्न बूथों पर मतदान होना निर्धारित कर दिया गया है।वही उन्होने बताया कि गुठनी नगर पंचायत के 15 वार्डों में कुल 23 बूथ बनाए गए हैं जिस पर 16014 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। बताते चलें कि इधर मतदान की तिथि नजदीक आते ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है।अध्यक्ष उपाध्यक्ष तथा वार्ड पार्षद के उम्मीदवार चुनाव जीतने के लिए अपने ताकतें जनसंपर्क में झोंक दिए हैं। उम्मीदवार जनता से एक से बढ़कर एक विकास के दावे कर रहे हैं। परंतु देखना यह है कि कौन पार्षद बनता है और किस को शिकस्त मिलती है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

छापेमारी अभियान में विभिन्न जगहों से कई लीटर शराब जब्त किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पुलिस ने अल-अलग स्थानों से तीन शराबियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अवैध बालू लदे ट्रक को जब्त किया गया। इसके साथ ही चालक को भी गिरफ्तार कर आगे की कारवाई की जा रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत गोला बाजार स्थित सेंट्रल बैंक के बदहाल व्यवस्था के लेकर हजारों ग्राहक प्रतिदिन परेशान हो रहे है । इसका मुख्य वजह है सेंट्रल बैंक में आए दिन स्टाफ की कमी होना ,पासबुक के प्रिंट सप्ताह में 1 दिन होना, अगर सप्ताह में बुधवार के दिन प्रिंट करने की तिथि निर्धारित है । उस दिन भी कभी प्रिंटर खराब की बात सामने आती है तो कभी लिंग फेल होने की बात आती या कभी जमा -निकासी की गई राशि की प्रिंट पासबुक पर प्रिंट सही से नही दिखाई देना । इन सारे समस्याओं को लेकर उपभोक्ता प्रतिदिन परेशान है साथ ही एक ही काउंटर पर से जमा व निकासी होने के अलावा बैंक कर्मी की मानवता व्यवहारिक ग्राहकों के साथ नहीं होने के अलावा भी बैंक से संबंधित कई तरह की समस्याओं को लेकर प्रतिदिन उपभोक्ता परेशान रहते हैं । इस समस्याओं को लेकर यहां के शाखा प्रबंधक कान में जूं डालकर ग्राहकों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं । जिसके कारण ग्राहकों में आक्रोश पनप रहा है । प्रतिदिन ग्राहक 4 घंटे 5 घंटे लाइन में खड़े रहने के बावजूद भी उनकी बैंक से संबंधित कार्य नहीं होती है । आये दिन बैंक के कार्यो में लापरवाही के कारण ग्राहक आक्रोशित हो जाने के बाद हो- हल्ला करते हैं ऐसे में स्थानीय पुलिस को बुला कर मामले को शांत कराया जाता है । कई ग्राहकों ने बताया कि सेंट्रल बैंक के अलावा अन्य बैंक यहां पर स्थापित है लेकिन ऐसी समस्या अन्य बैंकों में नहीं देखी जा रही है। सेंट्रल बैंक के कार्य प्रणाली में हो रहे लापरवाही से हजारों ग्राहक सेंट्रल बैंक में पैसे की जमा निकासी या फिक्स डिपाजिट बैंक में नही कर दूसरे बैंकों में खाता खुला कर वे अपने कार्य कर रहे हैं । सबसे ज्यादा परेशानी एक ही काउंटर पर जमा और निकासी होने से काफी भीड़ उभड़ती है साथ ही सप्ताह में एक दिन ही लेन-देन के लिए पासबुक की प्रिंट होने के कारण परेशानी होती है । इस गम्भीर समस्या का अगर समाधान वरीय अधिकारी नहीं किये तो कभी भी सेंट्रल बैंक में आक्रोशित ग्राहकों का कोपभाजन का शिकार बैंक कर्मियों को करना पड़ सकता है ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सोनपुर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिला पदाधिकारी सारण, राजेश मीणा के द्वारा मंगलवार को बताया गया कि सारण जिला में प्रथम चरण में होने वाले नगर पंचायत मतदान दिनांक 18.012.2022 को होगी। प्रथम चरण में नगर पंचायत सोनपुर, दिघवारा, रिविलगंज,परसा बाजार एवं एकमा बाजार के विभिन्न पदों पर मतदान होगा एवं मतगणना का कार्य 20.12.2022 को होना निर्धारित है। मतदान पूर्वाह्न 07ः00 बजे से 05ः00 तक होगा। प्रथम चरण में नगर पंचायत सोनपुर जिसमें कुल वार्डों की संख्या 21 के लिए 37 मतदान केन्द्र बनाये गये है। नगर पंचायत दिघवारा में 18 वार्डों के लिए 34 मतदान केन्द्र, नगर पंचायत मढ़ौरा के 16 वार्डों के लिए 30 मतदान केन्द्र बनाये गये है। नगर पंचायत रिविलगंज में 21 वार्डों में 43, नगर पंचायत एकमा बाजार के 19 वार्डों के लिए 39 मतदान केन्द्र एवं नगर पंचायत परसा बाजार के 22 वार्डों के लिए 45 मतदान केन्द्र बनाये गये है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) के द्वारा बताया गया कि नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु नगर निकाय वार, वार्डवार सेक्टर से संबद्ध मतदान केन्द्रों के लिए सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, सुपर जोनल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है। प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देश का अनुपालन करते हुए सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं को बिना भय अथवा दबाव के मतदान कराना सुनिश्चित करेंगे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सोनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के राजस्व अधिकारी विश्वजीत सिंह को यहां के सीओ बनाए गए हैं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के एक पत्र के आलोक में सारण के डीएम ने यह निर्देश दिघवारा के अंचलाधिकारी सह सोनपुर के सीओ के प्रभार में रहे प्रवीण कुमार सिन्हा को यह निर्देश दिया है कि विश्वजीत सिंह राजस्व अधिकारी को अविलंब सीओ का पूर्ण प्रभार सौपना सुनिश्चित करें। इसकी प्रति सारण के वरीय कोषागार पदाधिकारी सोनपुर अनुमंडल अधिकारी आदि को भेजा गया है। मालूम हो कि सोनपुर में स्थाई अंचलाधिकारी का लंबे समय से मांग की जा रही थी। यह पत्र स्थापना उप समाहर्ता के द्वारा यहां भेजा गया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के सारण जिला के दिघवाराप्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता अजय कुमार ने सुधांशु भारद्वाज से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की उन्हें ई-श्रम कार्ड के विषय में जानकारी नहीं है। इसके बारे में उन्होंने सुना है पर इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के सारण जिला के दिघवारा प्रखंड से अजय कुमार ने एक वृद्ध महिला से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी है की उन्हें हर महीने समय से वृद्धा पेंशन का लाभ मिल जाता है। इस राशि से वो अपनी जरूरतों को पूरा कर पाती है। कई वर्षों से वो इस पेंशन योजना का लाभ ले पा रही हैं। सरकार द्वारा चलाई जा रही है, इस योजना से लोगों को काफी मदद मिल जाती है