सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत गोला बाजार स्थित सेंट्रल बैंक के बदहाल व्यवस्था के लेकर हजारों ग्राहक प्रतिदिन परेशान हो रहे है । इसका मुख्य वजह है सेंट्रल बैंक में आए दिन स्टाफ की कमी होना ,पासबुक के प्रिंट सप्ताह में 1 दिन होना, अगर सप्ताह में बुधवार के दिन प्रिंट करने की तिथि निर्धारित है । उस दिन भी कभी प्रिंटर खराब की बात सामने आती है तो कभी लिंग फेल होने की बात आती या कभी जमा -निकासी की गई राशि की प्रिंट पासबुक पर प्रिंट सही से नही दिखाई देना । इन सारे समस्याओं को लेकर उपभोक्ता प्रतिदिन परेशान है साथ ही एक ही काउंटर पर से जमा व निकासी होने के अलावा बैंक कर्मी की मानवता व्यवहारिक ग्राहकों के साथ नहीं होने के अलावा भी बैंक से संबंधित कई तरह की समस्याओं को लेकर प्रतिदिन उपभोक्ता परेशान रहते हैं । इस समस्याओं को लेकर यहां के शाखा प्रबंधक कान में जूं डालकर ग्राहकों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं । जिसके कारण ग्राहकों में आक्रोश पनप रहा है । प्रतिदिन ग्राहक 4 घंटे 5 घंटे लाइन में खड़े रहने के बावजूद भी उनकी बैंक से संबंधित कार्य नहीं होती है । आये दिन बैंक के कार्यो में लापरवाही के कारण ग्राहक आक्रोशित हो जाने के बाद हो- हल्ला करते हैं ऐसे में स्थानीय पुलिस को बुला कर मामले को शांत कराया जाता है । कई ग्राहकों ने बताया कि सेंट्रल बैंक के अलावा अन्य बैंक यहां पर स्थापित है लेकिन ऐसी समस्या अन्य बैंकों में नहीं देखी जा रही है। सेंट्रल बैंक के कार्य प्रणाली में हो रहे लापरवाही से हजारों ग्राहक सेंट्रल बैंक में पैसे की जमा निकासी या फिक्स डिपाजिट बैंक में नही कर दूसरे बैंकों में खाता खुला कर वे अपने कार्य कर रहे हैं । सबसे ज्यादा परेशानी एक ही काउंटर पर जमा और निकासी होने से काफी भीड़ उभड़ती है साथ ही सप्ताह में एक दिन ही लेन-देन के लिए पासबुक की प्रिंट होने के कारण परेशानी होती है । इस गम्भीर समस्या का अगर समाधान वरीय अधिकारी नहीं किये तो कभी भी सेंट्रल बैंक में आक्रोशित ग्राहकों का कोपभाजन का शिकार बैंक कर्मियों को करना पड़ सकता है ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।