सोनपुर प्रखंड क्षेत्र में मीटर व बिजली के तार के साथ छेड़छाड़ करते हुए विधुत के चोरी से उपयोग करने वाले लोगों पर विद्युत विभाग के टीम लगातार छापामारी कर रही है । इसी क्रम में शुक्रवार के दिन नयागांव के विद्युत विभाग के जेई रूपेश कुमार ने छापामारी करते हुए 4 लोगों के ऊपर नामजद सोनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार में शराब बंद है फिर भी शराब पीने वाले ,बेचने वाले की संख्या में कमी नहीं आ रही है। कई घटनाएं ऐसी घट रही है जिसे देखकर व सुनकर रूह कांप जाती है। हाल ही में सारण जिले के मकेर ,मसरख में दर्जनों लोगों की मौत शराब पीने से हो गई। सरकार से लेकर प्रशासन भी बार-बार लोगों से आग्रह कर रही है कि शराब नहीं पिए । शराब से अनेक तरह की बीमारियां ही नहीं आर्थिक क्षति परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय हो जाती है फिर भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पहलेजा ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम ने जबसे पदभार ग्रहण किए तब से लगातार अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी और तत्परता के साथ ऐसे -ऐसे कार्य कर रहे हैं जिसे क्षेत्रवासियों के दिल और दिमाग में उनके प्रति प्रेम की भावना जग गई है। उन्होंने बिछड़े हुए बच्चे को मिलाने एवं असहाय ,पीड़ितों को मदद करने के अलावा अपराधियों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ मानवता का भी पूरी ख्याल रखते हुए उनके अंदर पुलिसिया रौब देखने को नहीं मिलती है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चैनपुर ओपी क्षेत्र के चैनपुर एंव रामगढ़ गांव से ओपी पुलिस ने भारी मात्रा में देसी महुआ शराब बरामद किया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सारण पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शराब कारोबारियों तथा पियक्कड़ों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत दाउदपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग गांव में छापेमारी कर दो सौ लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। वहीं पिता-पुत्र समेत छह पियक्कड़ों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

बाल विवाह मुक्त सिवान बनाने को लेकर महिला लीडर व स्थानीय लोगों ने लिया संकल्प। सिवान। बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने की दिशा में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा सिवान के हुसैनगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम फाजिलपुर स्थित पंचायत भवन में महिला लीडर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बाल विवाह को मिटाने में जुटी जिला के अलग-अलग पंचायत से महिला लीडर, पंचायत प्रतिनिधि, वार्ड सदस्य, शिक्षण गण, स्थानीय नागरिकों समेत कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के जिला स्तर के प्रतिनिधि ने हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्य रूप से बाल विवाह की समस्या, इसके दुष्प्रभाव, समाधान, जमीनी चुनौतियों, महिला लीडरों, पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका आदि पर गहन चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के मुकेश मुखिया ने कहा कि बाल विवाह के खिलाफ हमारे प्रणेता कैलाश सत्यार्थी जी द्वारा पूरे देश भर में आभियान चलाया जा रहा है। हमलोग सिवान समेत बिहार के लगभग सभी जिलों में बाल विवाह के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को इस मुद्दे के प्रति जागरूक कर रहे हैं। सर्वविदित है कि बाल विवाह क़ानूनी रूप से अपराध की श्रेणी में आता है, इससे बच्चों के शारीरिक और मानसिक उत्थान में बाधा आती है और हम सभी को एकजुट होकर इस सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ना है। इस अवसर पर अपने संबोधन में एक महिला लीडर ने बताया कि गांव में आज भी बाल विवाह हो रहा है, जागरूकता व पढ़ाई लिखाई के आभाव में गार्जियन अपने बच्चों का बाल विवाह कर देते हैं, और उनके आगे के जीवन का प्रवाह नहीं करते। इसे हर हाल में मिटाना है। विकास मित्र महिला लीडर प्रियंका जी ने अपने संबोधन में कहा कि सत्यार्थी जी जैसे अन्य महानुभावों को भी इसी तरह का प्रयास करना होगा, खासकर गांव, गरीब और अशिक्षित लोगों को इस तरह के मुद्दे के प्रति जागरूक करना होगा। गौरतलब है कि दिनांक 16 अक्टूबर 2022 को नोबेल शांति पुरस्कार विजेता श्री कैलाश सत्यार्थी जी के आवाह्न पर देश भर में ग्राम स्तरीय महिला लीडरों के नेतृत्व में मोमबत्ती जलाकर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की गई थी। इस बैठक में सिवान जिले की उन्हीं महिला लीडरों जिन्होंने 16 अक्टूबर को अभियान लांच में नेतृत्व किया था के साथ आगे की रणनीति, चुनौतियों और समाधान को लेकर गहन चर्चा की गई। चिंताजनक है कि तमाम कानून के वावजूद आज भी समाज मे बाल विवाह जैसी कुरुतियाँ धरल्ले से चल रहीं हैं। इस स्थिति में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फॉउंडेशन की पहल से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान सहरसा समेत देश के सभी राज्यों से बाल विवाह जैसी प्रथा को स्थानीय नागरिकों, महिला लीडरों, पंचायत व अन्य शीर्ष हितधारकों, स्थानीय एनजीओ को साथ लेकर बाल विवाह को समाप्त करने की दिशा में प्रयासरत है।

Transcript Unavailable.

हुसैनगंज(सिवान)थाना क्षेत्र के सिसवन- सिवान एसएच 89 पर रफीपुर रौज़ा मोड़ के पास दोपहर टेम्पो व बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर में दो व्यक्ति घायल हो गये हैं। साथ ही बाइक और टेंपो भी क्षतिग्रस्त  हो गया है।गश्त के दौरान सूचना पर एएसआई अनिल कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुँचकर जांच पड़ताल किया।किन्तु  इसके पूर्व दोनों घायलों को ग्रामीणों ने निजी अस्पताल में इलाज हेतु भेज दिया था।थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि दोनों गाड़ियों को पुलिस अपने कब्जे में ले लिया है।

हुसैनगंज, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बघौनी गांव के समीप शनिवार की रात्रि को मेडिकल व्यवसाई से 50 हजार रुपए लूट के मामले में हुसैनगंज थाने में आवेदन दिया गया है। किंतु अभी तक आवेदन पर एफआईआर दर्ज नही हुई है। बता दें कि शनिवार की रात सीवान स्थित अपनी मेडिकल की दुकान बंद कर वापस माहपुर लौटने के क्रम में मेडिकल व्यवसाई जीशान रशीदी नामक मेडिकल व्यवसाई से दो अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर 50 हजार रुपए लूट लिए थे। मेडिकल व्यवसाई के अनुसार अपराधियों ने जाते हुए एक फायरिंग भी की। इस संबंध में मेडिकल व्यवसाई जीशान ने पुलिस को तुरंत सूचना दी जिसके बाद पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल किया गया। मेडिकल व्यवसाई द्वारा इस संबंध में हुसैनगंज थाने में लिखित आवेदन देकर लूट की घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गई। किंतु मेडिकल व्यवसाई का कहना है की पिछले चार दिनों से थाने का चक्कर लगाने के बाद भी अभी तक इस संबंध में एफआईआर दर्ज नही की गई है। वहीं पुलिस इस संबंध में जांच की बात कह रही है।