Transcript Unavailable.

बकरी पालन प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र का वितरण हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में बकरी पालन प्रशिक्षण का समापन हो गया जिसमें 35 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया इस मौके पर मौजूद डायरेक्टर नवल किशोर सिन्हा ने बताया कि सभी प्रतिभागियों के 10 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण का समापन हो गया इसके उपरांत सभी प्रशिक्षणार्थी अपना खुद का स्वरोजगार शुरू करेंगे और क्षेत्र में अपनी पहचान बनायेंगे

स्थानीय थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान गोबरही गांव के नहर पर से एक बाइक के साथ खड़े संदेहास्पद स्थिति में एक युवक को किया गिरफ्तार है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बताया की गोबरही गांव के कुछ युवक गांव में रात्रि गश्ती कर रहे थे तभी रात्रि करीब दो बजे गोबरही गांव के नहर पर बाइक के साथ एक युवक दिखाई दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पदभार ग्रहण के बाद पहली बार एकमा अंचल के पुलिस निरीक्षक बीपी आलोक ने मंगलवार को दाउदपुर थाने का निरीक्षण किया। वहीं विभिन्न के कांडों की समीक्षा व पर्यवेक्षण करने के साथ हीं कई आवश्यक निर्देश दिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो कर्मचारी चयन आयोग द्वारा निकाली गई अवर श्रेणी लिपिक (LDC)/कनिष्ठ सचिवालय सहायक (JSA)/डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)/डाटा एंट्री ऑपरेटर 'ग्रेड ए' (DEO) (Grade A) पदों पर वेतनमान 19,900/- 92,300/- पर कार्य करने के लिए इच्छुक है । इन पदों के लिए कुल चार हजार पाँच सौ रिक्तियां निकाली गयी है। इन पदों के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंटर में परीक्षा उत्तीर्ण किया हो। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष रखी गई है । आवेदनकर्ताओं का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और फिजिकल टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क :सामान्य और ओ.बी.सी वर्ग के लिए 100/- रुपए, एससी - एसटी के उम्मीदवारों और महिला उम्मीदवारों के लिए निःशुल्क रखा गया है। यदि आप के पास मांगी गयी सारी योग्यताएं है तो आप अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर ऑनलाइन कर सकते है। याद रखिये आवेदन पत्र 04 जनवरी 2023 तक ही स्वीकार किये जायेंगे। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ बाँट भी सकते हैं। धन्यवाद !

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

दरौली विधानसभा के पश्चिमी में भाकपा माले कार्यकर्ताओं का कैडर कन्वेंशन आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड सचिव सुरेश राम ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए दरौली के भाकपा माले विधायक सत्यदेव राम ने कहा कि अब नगर निकाय चुनाव और पार्टी महाधिवेशन दोनों की तैयारी बेहतर ढंग से करनी चाहिए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।