बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र मंगलवार से शुरू हो रहा है। इसे छोटे सत्र में वित्तीय वर्ष 2022 -2023 के द्वितीर्य अनुपूरक व्यय विवरणी सदन पटल पर रखा जायेगा। साथ ही राजकीय विधिक, राजकीय कार्य समेत कई महत्वपूर्व चर्चा इस दौरान होनी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौली विधानसभा क्षेत्र के गुठनी नगर पंचायत में आगामी 18 दिसंबर को होने वाले चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के साथ प्रशासन भी तैयारी में जुट गई है। एक तरफ जहां अध्यक्ष उपाध्यक्ष तथा वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी लगातार जनता से जन संपर्क कर रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौली विधानसभा क्षेत्र के गुठनी में यूरिया की हो रही कालाबाजारी को रोकने के लिए ई- किसान भवन सभागार में आज प्रखंड कृषि पदाधिकारी विक्रमा मांझी ने कर्मियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया। इस दौरान कृषि पदाधिकारी ने दो निगरानी समिति का गठन किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के समापन के बाद भी लगातार मेलार्थी का भीड़ कम नही हो रही है । लेकिन मेला समापन के बाद से मेले में साफ-सफाई पानी की व्यवस्था नहीं होने से व्यापारी व मेलार्थी को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस समस्याओं के जानकारी स्थानीय विधायक को लोगों ने दी । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौदा प्रखंड क्षेत्र में पैक्स द्वारा सरकारी दमो पर धान की खरीदारी की जा रही है जहां सरकारी दरों पर दानों की खरीदारी शुरू हो जाने से किसानों को लाभ हो रहा है वही किसानों को अब उन्हें अपने दम पर धान बेचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौंदा बिहार राज्य में स्वास्थ्य शिक्षा के लिए बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था ममता इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन चिन्तामनपुर दरौदा सीवान में किया गया है। जहा नर्सिंग एवं फामेर्सी की व्यवस्था की गई है। संस्थान के द्वारा संचालित प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ अम्बेदकर ग्रूप ऑफ इंस्टीच्यूरान के अध्यक्ष डा० कौशल कुमार गिरि, मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य रामनाथ सिंह, राजीव कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत भरपुरा पंचायत केo पी oएस oपी हाई स्कूल गंगाजल के 10 वां वर्ग के छात्र अंश प्रताप सिंह पिता आलोक सिंह घर खरिका ने 30 वी बाल विज्ञान कांग्रेस 2022 में राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में रविवार के दिन चयनित हुआ है । इस बात के जानकारी देते हुए डीपीओ दिलीप कुमार सिंह व स्कूल के गाइड टीचर प्रीति श्रीवास्तव ने रविवार को बताया कि पटना के तारामंडल राष्ट्रीय स्तर के लिए 9 से 11 दिसंबर 2022 तक चयन करने के लिए बाल वैज्ञानिक परियोजना का चयन होना था। जिसमें सारण जिले के पांच बाल विज्ञानिक राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किए गए हैं। चयनित बाल वैज्ञानिक 27 से 31 जनवरी 2023 को अहमदाबाद गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में भाग लेंगे । यह सभी चयनित विद्यार्थी सारण जिले के निवासी हैं । जिसमें अंश प्रताप सिंह सोनपुर के पी एस पी हाई स्कूल गंगाजल के विद्यार्थी है। इसका परियोजना का नाम इंफॉर्मेशन ऑफ प्लास्टिक फॉर्म बायो मैटेरियल था । आयुषी कुमारी के गाइड टीचर कामिनी श्रीवास्तव छपरा विश्वेश्वरी सेमिनरी स्कूल । आयुषी कुमारी का परियोजना का नाम सस्टेनेबुल टेक्नीक टू सेल्फ एज ऑफ फ्रूट एंड वेजिटेबल्स है । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

हुसैनगंज(सिवान) थाना क्षेत्र के गोपालपुर पुरानी बाजार स्थित जमालहाता निवासी अफ़ज़ल हुसैन उर्फ गुड्डू सरकार के नए मकान में शनिवार की रात्रि चोरों द्वारा ताला तोड़कर  घर मे रखे लाखों रूपये की जेवर,कपड़ा,सूटकेस,नगदी एवं टीवी की चोरी कर ली गई है। घटना स्थल की जांच करने पहुंचे सब इंस्पेक्टर श्यामबहादुर यादव ने बताया कि जांच क्रम में पाया कि पीड़ित महिला नुरशब्बा अपने स्वजनों संग सिवान अस्पताल में चली गई थी। घर मे केवल एक वृद्ध महिला थी,चोरों ने मौके का फ़ायदा उठाते हुए पीछे से छत पर चढ़कर आंगन में उतरे हैं।तथा कमरों और अलमीरा की ताला तोड़कर  सामान चुरा लिए हैं।थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि पीड़िता की ओर से आवेदन नहीं आया है। पुलिस छानबीन कर रही है। क्षेत्र में नहीं थम रहा है, चोरी और छिनतई की सिलसिला। बता दें कि विगत दिसम्बर 2021से दिसम्बर 2022 के बीच  विभिन्न क्षेत्रों में दर्जनों चोरी और छिनतई की घटनाएं हो चुकी है। बीते 22 नवम्बर की रात गोपालपुर निवासी संदीप कुमार गुप्ता के किराना के दुकान में चोरों द्वारा शटर तोड़कर चोरी की भरपूर प्रयास किया गया था, कुछ ज़्यादा सफलता तो नहीं मिल पाई थी,किन्तु कुछ नगद पैसे जरूर हाथ लग गई थी। इसी प्रकार 5 दिसम्बर की रात टेढ़ीघाट स्थित  दीपक कुमार सोनी के राधिका ज्वेलर्स एवं बर्तन दुकान में अज्ञात चोरों ने 3 किलो चांदी एवं 50 ग्राम सोने की जेवरात तथा 30 हज़ार रुपये नगदी चुरा लिया था।

सोनपुर एनएम ट्रेनिंग सेंटर स्थित स्वतंत्रता सेनानी व समाजसेवी स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह के आवास पर उनके 10वीं पुण्यतिथि बड़ी धूमधाम के साथ लोगों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण करते उन्हें नमन किया । इस मौके पर उनके पुत्र सूरज कुमार सिंह पौत्र बैभव कुमार सिंह ने कहा कि 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह अंग्रेजों को साथ लोहा लेने में भी पीछे नहीं हटे । उन्होंने अपने जीवन काल में आजादी के लेकर कई बार आंदोलन किया और देश की आजादी में अहम भूमिका निभाया । इनका जन्म 15.10 1921 को हुआ था जबकि मृत्यु 10 .12 .2012 को दुनिया के अलविदा कह गए । इस पुण्यतिथि के मौके पर स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन कर जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य जांच एवं उक्त चिकित्सा सलाह दी गई । इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे सूरज कुमार सिंह ,गौरव सिंह, गोपाल सिंह ,अजय साह ,वैभव सिंह ,रजनीश सिंह, विश्वनाथ सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

Transcript Unavailable.