मांझी प्रखंड क्षेत्र के का कवरु धवरु पंचायत में चलने वाले विकास कार्य योजनाओं की प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा की गई जांच।बताते चले कि बुधवार को मांझी प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत सिंह द्वारा करुधरु पंचायत के गुर्दा कला सहित पंचायत के कई जगहों पर सरकार द्वारा चलने वाले विकास परियोजनाओं की जांच की गई। जांच के दौरान उन्होंने पैक्स गोदाम आंगनबाड़ी तथा स्कूलों की जांच की वहीं कवरु धवरु स्थित सरकारी विद्यालय के शिक्षकों को प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत सिंह के द्वारा कड़ी फटकार लगाई गई। तथा सभी शिक्षकों को हिदायत देते हुए कहा गया कि समय पर आएं तथा स्कूल में बच्चों को सही शिक्षा देने का प्रयास।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिवान: दरौली प्रखंड के द्रोणाचार्य स्टेडियम दोन में नेहरू युवा केंद्र सिवान के तत्वावधान व सहयोगी युवा मंडल विवेकानंद यूथ बिग्रेड कृष्णपाली के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। यह खेल प्रतियोगिता बेहद ही रोमांचक रहा। इस दौरान कबड्डी का फाइनल मैच भरौली और रामपुर निकरी के बीच हुआ। जिसमें रामपुर निकरी विजेता रही। तो वॉलीबॉल का फाइनल मैच टड़वा और दोन टीम के बीच हुआ। जिसमें टड़वा टीम विजयी हुई। वहीं 100 मीटर की दौड़ में सुनील यादव, 1600 मीटर की दौड़ में नीतीश कुमार ने प्रथम स्थान पाकर बाजी मारा तो ऊंची कूद में मनीष सिंह प्रथम स्थान प्राप्त किया।जिसके बाद विजेता टीम को ट्रॉफी एवं सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया। वहीं खेल प्रेमी दर्शक आज के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन देखकर गदगद हो गए। मौके पर आयोजन के अध्यक्ष जिला युवा पदाधिकारी कार्तिक सिंगला ने कहा कि आज के खेलों में प्रतिस्पर्धात्मक प्रतिद्वंदिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, दक्षता, अनुशासन का बेहतर प्रदर्शन कर साबित किया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
सिवान : दरौली विधानसभा क्षेत्र के खंडौली गांव में सरकारी पोखरा को गांव के दबंग लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। जिसको लेकर आज पुलिस प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया तथा सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण किए मकान पर प्रशासन का बुलडोजर चला। आपकों बता दें कि सरकारी भुमी पर वर्षों से गांव के दबंग लोगों ने कब्जा करके उस पर बसे हुए थे। जिसको लेकर कई बार सीओ द्वारा नोटिस भी दिया गया था। बावजूद यह लोग सरकारी जमीन को खाली नहीं किए तो सीओ शंभूनाथ राम और सीआई के नेतृत्व में प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए भारी पुलिस बल के साथ पहुंची और अतिक्रमण को हटवा दिया। इस मौके पर थाना के पदाअधिकारी कुंदन कुमार पांडे के साथ कई अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे बता दें कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर यह अतिक्रमण हटाया गया। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मंगलवार दोपहर लगभग 30 सेकेंड तक भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है। भूकंप के झटके के बाद लोग घरों और ऑफिस से बाहर निकलकर खुले में आ गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को आए भूकंप का केंद्र नेपाल था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के हरिहंस दक्षिण टोला दलित बस्ती में स्काई वेलफेयर एजुकेशनल ट्रस्ट के सौजन्य से मुक्त स्वाद जांच शिविर का आयोजन किया गया इसमें डॉक्टर मुदस्सीर इकबाल द्वारा करीब 100 से ज्यादा मरीजों की जांच कर दवा एवं आवश्यक परामर्श दिए गए वहीं इसका उद्देश्य मुख्य रूप से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है और इसी क्रम में मुफ्त जांच शिविर का आयोजन किया गया
महायज्ञ दूसरे दिन प्रवचन का हुआ आयोजन हजारों श्रद्धालु पहुंचे हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के जुड़ कर वे माहिया के दूसरे दिन प्रवचन का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए बता दें कि हुसैनगंज के कई गांवों से श्रद्धालु पहुंचे और उन्हें प्रवचन में भाग लिया वहीं प्रवचन कर्ता के रूप में प्रमुख रूप से जिले से पहुंची माधुरी पांडे व अन्य प्रवचन कर्ता मौजूद रहे
दरौली विधानसभा क्षेत्र के गुठनी में नगर पंचायत भवन कार्यालय का पूर्व प्रमुख अवधेश प्रसाद ने फीटा काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान काफी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य और बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल हुए। मौके पर पूर्व प्रमुख ने कहा कि नगर पंचायत कार्यालय से क्षेत्र के विकास को एक नई गति मिलेगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर अनुमंडल क्षेत्र में गणतंत्र दिवस समारोह मनाने की तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है। इसके लिए संबंधित विद्यालयों एवं शिक्षकों सहित अन्य सरकारी कार्यालयों को दिशा निर्देश भी अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में बैठक कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिवान: दरौली: जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह पर मंगलवार को राजद कार्यालय में जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई। जयंती समारोह कार्यक्रम में राजद के तमाम नेताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया साथ ही उनके आदर्श और बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। मौके पर राजद अतिपिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष सुनील प्रसाद ने जननायक कर्पूरी ठाकुर उच्च विचार व सादगी भरे व्यवहार को अपनाने की जरूरत है उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिवेश में कर्पूरी ठाकुर की शोषित, पीड़ित, वंचित समाज के उत्थान एवं सामाजिक न्याय की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। वही कार्यक्रम में राजद के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
नयागांव पुलिस ने डुमरी बुजुर्ग पंचायत के राघोपुर डुमरी में एक घर पर छापामारी कर देसी शराब बरामद करते हुए धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया । इस बात की जानकारी देते हुए नयागांव थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने मंगलवार को बताया कि राघोपुर डुमरी में सुमन कुमार पिता मनोज सिंह के घर पर छापामारी कर 50 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
