74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा गुरूवार को सिसवन प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में ध्वजारोहण किया गया वही सिसवन के निजी विद्यालय बिभीएम में 74वे गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूल के बच्चो द्वारा विशेस झांकी की प्रस्तुती कि गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

फूलों की वर्षा, शरद की फुहार, सूरज की किरणें, खुशियों की बहार, चन्दन की खुशबू, अपनों का प्यार, मुबारक हो आप सबको, बसंत पंचमी का त्योहार श्रोताओं आप सभी को मोबाइल वाणी परिवार की ओर से सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन पूरे देश में संविधान लागू किया गया है। 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू होने के साथ ही भारत को पूर्ण गणराज्य घोषित किया गया था। यही वजह है कि हर साल इस खास दिन की याद में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।दोस्तों आप सभी देश वासियों को मोबाइल वाणी परिवार की ओर से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

सिवान: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के पर दरौली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में संविधान की शपथ दिलाई गई। इस दौरान कर्मचारियों ने संविधान की शपथ लेते हुए मतदान करने का शपथ लिया। मौके पर विभाग के प्रमुख अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भारत के संविधान के प्रति आस्था और निष्ठा रखते हुए हैं शपथ दिलाया तथा कर्मियों ने भी शपथ लेते हुए अपने तथा अन्य लोगों को भी लोकतंत्र के महापर्व में मतदान कर अच्छे प्रत्याशी का चयन करने की बात कही। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में भी राष्ट्रीय मतदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों और शिक्षकों ने शपथ लिया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

सोनपुर---गुरुवार को मनाई जाने वाली बसंत पंचमी व गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर सोनपुर प्रखंड के सभी इलाको में बुधवार से ही चहल-पहल बढ़ गई है।इस दौरान विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ शारदे की प्रतिमा को मूर्तिकारों की दुकान से पंडाल तक लाने के दौरान माता की जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।प्रतिमा स्थापना को लेकर छात्र/छत्राये काफी उत्साहित दिखे। खासकर मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का उत्साह देखते ही बनता है।विद्यालय परिसर सहित कई सार्वजनिक स्थल जहाँ पूजा पंडाल का निर्माण हो रहा है।वहाँ कारीगरों द्वारा पंडाल निर्माण को अंतिम रूप दिया जा रहा है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

आंदर प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को मनाए जाने वाले सरस्वती पूजा को लेकर बुधवार सुबह से शाम तक विभिन्न बाजारों में खरीदारी करने को लेकर लोगों की भीड़ उमडी रही।जिससे बाजार चहल पहल रहा।लोग सरस्वती पूजा में लगने वाले सामग्रीयो की खरीदारी करने के लिए एक दिन पूर्व से ही भागम दौड़ करना शुरू कर दिए है जिससे बाजार में भीड़ इतनी बढ़ गई है। कि जगह जगह जाम की समस्या भी बनी रही।इस दौरान लोग बाजार से मां सरस्वती की मूर्ति, प्रसाद के लिए शकरकंद गाजर बैर लड्डू,आदि अनेकों सामग्रियों के साथ मां सरस्वती को सजाने के लिए मुकुट हार तथा रंग गुलाल आदि अनेकों समान खरीदारी करते दिखे ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

आंदर प्रखंड के सभी सरकारी व गैर सरकारी , एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों से सम्बंधित यू - डाइस प्रपत्र भरा जाना है । जिसको लेकर दरौली विधानसभा के आंदर प्रखंड के बीआरसी केंद्र में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी वीरेंद्र प्रसाद केसरी की अध्यक्षता में प्रशिक्षकर्ता अनीश कुमार के द्वारा सरकारी विद्यालय व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में यू डाइस प्रपत्र भरने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के बीच यू डाइस संबंधित प्रपत्र वितरण किया गया । इसके साथ ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि यू - डाइस प्रपत्र 30 जनवरी तक सभी स्कूलों से भरकर कार्यालय को जमा करना सुनिश्चित करेंगे। मौके पर निदेशक प्रताप शेखर सिंह, प्रधानाध्यापक जाहिद हुसैन अंसारी, राम मनोहर पाठक, विजय सिंह, विनोद सिंह समेत दर्जनों प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।

सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के आंदर प्रखंड के सहसराव, भवराजपुर, अर्कपुर, तथा असॉव पंचायत में भाकपा माले के 15 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में होने वाले रैली और 15 से 20 फरवरी को पटना में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय महाधिवेशन की तैयारी को लेकर विधायक सत्यदेव राम ने पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव युगल किशोर ठाकुर ने किया।वही अलग अलग गांवो में हुए बैठको को सम्बोधित करते हुए विधायक सत्यदेव राम ने कहा कि आज देश में भाजपा सरकार पूरी तरह संवैधानिक मूल्यों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। सारे सरकारी कल कारखाने, पूंजीपतियों के हाथों बेच चुकी है।महँगाई चरम पर है ऐसे समय हमारी पार्टी भाकपा माले का 11वॉ राष्टीय महाधिवेशन 15-20 फरवरी को पटना में हो रहा है।हमारा यह महाधिवेशन दिल्ली की गद्दी से भाजपा को उखाड़ फेंकने की लड़ाई को बड़ी ताकत देगा।इसलिए आप सभी इस बड़ी लड़ाई में अपना पूरी ताकत झोंक दे।वही इस अवसर पर अपनी पार्टी के द्वारा 15 फ़रवरी को गांधी मैदान पटना में एक विशाल रैली भाजपा हटाओ -देश बचाओ रैली होगी।

सोनपुर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निकाली गई रैली हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है--अवर निर्वाची पदाधिकारी सोनपुर--- राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2023 का आयोजन बुधवार को किया गया। जिसमें रैली प्रखण्ड कार्यालय सोनपुर से होते हुए गाँधी चौक एवं अनुमण्डल कार्यालय सोनपुर परिसर में पहुंचा। रैली का स्वागत अनुमण्डल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सोनपुर द्वारा किया गया। उपस्थित पदाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2023 के बारे में विस्तार से बताते हुए सभी कर्मियों को शपथ भी दिलाई गई। अवर निर्वाची पदाधिकारी अखलाक अंसारी ने उपस्थित कर्मियों को मतदान का महत्व को बताते हुए कहा कि हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है । यहां सर्वभोमिक शक्ति मतदान में निहित है । सरकार बनाने में मतदाताओं का निर्णय ही अंतिम होता है । इसलिए सभी मतदाताओं को जागरूक होकर निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी पूर्ण भागीदारी निभानी चाहिए। लोकतंत्र में अपना प्रतिनिधित्व चुनने की शक्ति का उपयोग प्रत्येक मतदाता द्वारा अपने विवेक से बिना किसी भय और बिना किसी प्रलोभन को करना चाहिए । वही बीडीओ डॉक्टर सुदर्शन कुमार ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में सबकी भागीदारी जरूरी है । भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक और युवा देश है। उन्होंने कहा कि मतदाता अच्छे प्रतिनिधित्व को चुनेंगे तो निश्चित ही समाज विकसित होगा। मतदाता दिवस पर मुख्य रूप से अखलाख अंसारी अवर निर्वाची पदाधिकारी , नुरी, प्रवीण (वि.प्र.से.) अनुमण्डल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सोनपुर, डॉ सुदर्शन कुमार प्रखण्ड विकास पदाधिकारी , अंचलाधिकारी विश्वजीत सिंह, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी चन्द्र भूषण सहित वाल विकास परियोजना के कर्मी उपस्थिति रही। उक्त अवसर पर 122-सोनपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र प्रखण्ड सोनपुर अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले मतदान केन्द्र स्तरीय पदाधिकारी अजीत कुमार, रमेश कु पंडित, संगीता कुमारी, दिनेश कु पंडित, उमेश कु दास, प्रमोद कुमार शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आंदर प्रखंड भवराजपुर पंचायत में षष्टम वित्त योजना योजना अंतर्गत मुखिया बृजेश सिंह द्वारा निर्माण कराए गए वार्ड नंबर 1,व 2,10 में पेवर ब्लॉक सड़क, 7 व 8 में पेवर ब्लॉक सड़क एवं नाला निर्माण तथा वार्ड नंबर 10 में कुआं व पंचायत जीर्णोद्धार कार्य का सीवान डीपीआरओ राजकुमार गुप्ता एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी कुणाल कुमार ने फीता काटकर उद्घाटन किया।मौके पर जनसमूह को सम्बोधित करते हुए भवराजपुर मुखिया वृजेश कुमार ने नवनिर्मित पेवर ब्लॉक सड़क, नाला आदि को आम जनता को समर्पित किया।समारोह को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि क्षेत्र का विकास करना पहली प्राथमिकता है। लोगों की विभिन्न समस्याओं के निवारण के लिए सड़क नाला कुआं तथा पंचायत भवन जीर्णोद्धार का उद्घाटन किया। अब भवरापुर पंचायत के लोगों को इस निर्माण कई कार्यों में सुविधा मिलेगी मौके पर मुखिया आशीष कुमार, मुखिया सतीश चंद गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य शैलेंद्र कुमार गुप्ता, गुलशन खातून, एजाज खान दिनेश शाह हरिंदर शाह नजीबुल्लाह अंसारी राहुल यादव इत्यादि लोग उपस्थित थे lविस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें