दरौली प्रखंड के दोन पंचायत के पश्चिम टोला समुदायिक भवन पर देश के 74वें गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा के अवसर पर गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम से पूर्व पंचायत भवन पर झंडोत्तोलन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौली प्रखंड के पुनक गांव में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत माता पूजन कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता राघवेंद्र खरवार के नेतृत्व में भारत माता पूजा आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र के गणमान्य और बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल हुए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौली- गुठनी मुख्य मार्ग पर कर्मा बाबा के पास यूपी से शराब लेकर आ रहा एक शराब तस्कर सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। शराब तस्कर की घायल होने की सूचना स्थानीय थाना को दी गई मौके पर पहुंची थाना पुलिस घायल शराब तस्कर को पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पूरे दरौली विधानसभा क्षेत्र मे हर्षोल्लास पूर्वक गुरुवार को मनाया गया। इस अवसर पर दरौली प्रखंड के सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में संस्थान के प्रमुख द्वारा झंडोत्तोलन करक हुए तिरंगे को सलामी दी गई। इस दौरान प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड प्रमुख ने तो दरौली पंचायत में मुखिया लाल बहादुर कुशवाहा ने झंडोत्तोलन किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आंदर क्षेत्र के मानपुर पत्तेजी, खेढाए समेत विभिन्न गांवों में विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा-अर्चना माघ शुक्ल पक्ष वसंत पंचमी के अवसर पर गुरुवार को पूरी आस्था,श्रद्धा एवं धूमधाम से हुई। प्रखंड के ग्रामीण इलाकों के अलावा बाजारों,तथा सभी सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में माता की भव्य प्रतिमा व कलश स्थापित कर पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा-अर्चना हुई।
राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पूरे आंदर प्रखंड क्षेत्र मे हर्षोल्लास पूर्वक गुरुवार को मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड के सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में संस्थान के प्रमुख द्वारा झंडोत्तोलन करते हुए तिरंगे को सलामी दी गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आंदर एवं असांव थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से छापेमारी कर पुलिस ने शराब मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान असांव थाना क्षेत्र के संजलपुर गांव निवासी जगलाल राम, दहाबारी गांव निवासी प्रेमिया देवी, तथा अर्कपुर गांव निवासी नंद कुमार राजभर के रूप में की गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा गुरुवार को धूमधाम से मनाई जा रही है। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर युवा मंडल पूजा अर्चना कर रहे हैं तथा विद्या की देवी मां सरस्वती से सफलता की कामना कर रहे हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा गुरूवार को माझी प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थानों में फहराया गया झंडा तथा झंडे की सलामी भी दी गई। वंदे मातरम गीत के माध्यम से भारत मां को याद किया गया। कोहरे व ठंड के बीच लोगों का उत्साह चरम पर था। ध्वजारोहण का मुख्य आयोजन माझी प्रखंड मुख्यालय में हुआ, जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह तथा माझी प्रखंड प्रमुख कमला देवी सहित अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी मे ध्वजारोहण किया। इसके बाद माझी थाना प्रभारी के मौजूदगी में पुलीस कर्मियों ने भी झड़े का सलामी दी गई। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में नारी शक्ति का जलवा रहा। परेड से लेकर दर्शक दीर्घा में भी आधी आबादी का ही बोलबाला रहा।
