दाउदपुर थाना क्षेत्र के पिलुई गांव में शुक्रवार की शाम दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट में चार महिला समेत छह लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि भूमि-विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहा-सुनी व गाली-गलौज हुई। उसके बाद जमकर मारपीट हो गई। जिसमें सुरेश प्रसाद, सोने लाल प्रसाद, सोनू कुमार, सिन्धु कुमारी, प्रभावती देवी व प्रियंका कूमारी घायल हो गई। घटना के बाद लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गम्भीर रूप से घायल सिन्धु कुमारी एवं सोनू कुमार को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं इस घटना में दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए हैं। जिनका इलाज अन्य जगह चल रहा है।

मांझी। प्रखंड के कोहड़ा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद से शिवशंकर राम व सहायक शिक्षक के पद से रवींद्र प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को काशीनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ में दोनों सेवानिवृत शिक्षकों को फूलमाला पहनाकर व अंग-वस्त्र तथा अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक तारकेश्वर साह ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। वहीं राजेश कुमार सिंह ने अभिनंदन पत्र पढ़ा। उसके बाद समारोह को सम्बोधित करते हुए शिक्षक नेता दिनेश कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक सरकारी सेवा से मुक्त हो सकते हैं मगर समाज के प्रति उनकी जिम्मेवारियां बनी रहती है। संसार में शिक्षक यानि गुरु से ऊंचा पद किसी का नही है। शिक्षक हीं हैं जो बच्चों के भविष्य को संवारने के साथ हीं पूरे समाज को सही मार्गर्दर्शन करते हैं। वहीं मुरलीधर सिंह ने कहा कि शिक्षक की सेवा कभी समाप्त नही होती। वे जीवन भर अपने ज्ञान से समाज को सींचने का काम सकते हैं। समारोह को पप्पू कुमार सिंह, गजेंद्र दास, राकेश रंजन सिंह, मन्नान खान, हसनैन आलम, मनोज प्रसाद समेत अनेक लोगों ने संबोधित किया। इस दौरान विद्यालय की बालिकाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसका संचालन शमशाद अली ने किया। मौके पर ललन प्रसाद, रमाशंकर सिंह, इम्तियाज आलम, शंकर साह, मालती सिन्हा, शीला, प्रवीण बानो समेत बड़ी संख्या में शिक्षक व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

चोरों ने घर का ताला काट कर घर से नगदी और आभूषण चोरी कर लिए। घर के लोग कुछ दिनों के लिए बाहर गए थे।ऐसे में चोरों ने घर में हाथ साफ़ कर लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के प्रायः सभी इलाकों में करीब करीब शुक्रवार को माँ शारदे की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।इस दौरान अलग-अलग पूजा समितियों द्वारा बैंड-बाजे,ढ़ोल नगाड़े एवं नाच-गान की धुन पर मंगल कामनाओं के साथ श्रद्धापूर्वक माँ को विदा किया गया।प्रतिमा बिसर्जन को लेकर सुबह से ही पूजा पंडाल के पास श्रद्धालु भक्तो की भीड़ जुटी रही।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पूरे भारतवासी आन बान शान के साथ 74 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाते हुए हर्षोल्लास के साथ कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

74 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रशासन और पत्रकार अधिवक्ता संघ के बीच फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन डाक बंगला मैदान सोनपुर में गुरुवार को किया गया । इस खेल में जबरदस्त रोमांटिक देखने को मिला जब खेल से ज्यादा हस्सी व खुशी की लहर थी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

धूमधाम से मनाया युवाओं ने सरस्वती पूजा का त्यौहार हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सरस्वती पूजा का त्यौहार बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया बता दें कि सरस्वती पूजा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और युवाओं की टीम ने विधिपूर्वक पूजन अर्चन करने के उपरांत मां सरस्वती के पट खुले बजा दे डीजे पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी

गणतंत्र दिवस के मौके पर सरपंच ने किया ध्वजारोहण हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी हरियास पंचायत की सरपंच सीता देवी के द्वारा आज गणतंत्र दिवस के मौके पर पूजा रोहण किया गया इस मौके पर पंचायत क्षेत्र की जनता उनके साथ मौजूद रहे वही सरपंच सीता देवी ने बताया कि संविधान के पथ पर चलना है हम सभी नागरिकों का उद्देश्य होना चाहिए

अंग वस्त्र देकर यज्ञ समिति द्वारा कृष्ण मोहन उषा फाउंडेशन के पदाधिकारी डॉ आशुतोष दिनेन्द्र, डॉ अविनाश चंद्र, एवं मनोज मिश्रा को सम्मानित किया गया। सिवान के जुडकन गांव में आयोजित श्री दुर्गा प्राण प्रतिष्ठात्मक यज्ञ में सौर्या वेलफेयर ट्रस्ट एवं कृष्ण मोहन उषा फाउंडेशन के सौजन्य से हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया इस स्वास्थ्य शिविर में जिला के प्रख्यात चिकित्सक डॉ आशुतोष दिनेन्द्र एवं सुप्रसिद् होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ अविनाश चंद्र ने सैकड़ों मरीजों की स्वास्थ्य जांच की एवं दवा का निशुल्क वितरण किया गया। डॉ आशुतोष ने कहां की मानव सेवा ही माधव सेवा है जिसे चरितार्थ करते हुए हम लोग इस यज्ञ स्थल पर अपना श्रमदान देकर लोगों के आरोग्य के लिए एवं स्वास्थ्य रक्षण के उद्देश्य से स्वास्थ्य शिविर किया गया है । इस शिविर में ब्लड प्रेशर ब्लड शुगर ईसीजी का जांच निशुल्क किया गया। शिविर को सफल बनाने में यज्ञ समिति के अध्यक्ष सुभाष सिंह, सौर्या वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक रोहित सिंह सौर्या व उनकी टीमराहुल सिंह,रोहित सिंह,सुजीत सिंह,रौनित कुमार,सुनील सिंह, अशोक सिंह,वीरेश सिंह, प्रफुल सिंह एवं, कृष्ण मोहन उषा फाउंडेशन के सदस्य एवं पदाधिकारी जिसमें राजू यादव, पवन सिंह, शैलेश गोस्वामी, ओम प्रकाश शर्मा, विनोद साह, मुन्ना साह, दिलशाद आलम, अनुज शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

घर मे स्वान नही गाय पाले, जुड़कन में चल रहे श्री दुर्गा प्राण प्रतिष्ठकमक महायज्ञ में मशहूर प्रवचनकर्ता माधुरी पांडेय ने लोगो को ज्ञान की बातें बताई तथा सभी से धर्म के पथ पर चलने के लिये कहा,साथ ही कहा कि आज सभी लोग अपने घरों के स्वान पाल रहे है और गाय माता को भूलते जा रहे है हमे अपने घरों में गौ पालकर उसकी सेवा करना चाहिए, अपने जीवन के रोजमर्रा के कार्यो के रहते हुए भी भगवद भक्ति किया जा सकता है,मां दुर्गा जगत जननी है और सभी उनके ही अंश है इसीलिए धर्म के मार्ग पर चलकर काम क्रोध और लोभ पर विजय प्राप्त करना चाहिए