मांझी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर गुरुवार को होने वाले सरस्वती पूजा को लेकर लोगों द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है बताते चले कि बड़े ही धूमधाम के साथ प्रखंड क्षेत्र में सरस्वती पूजा मनाने को लेकर तैयारी की जा रही है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रखंड मुख्यालय कार्यालय सोनपुर में पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 99 वां जयंती समारोह सोनपुर विधायक डॉ रामानुज प्रसाद के नेतृत्व में मंगलवार को मनाया गया । कार्यक्रम का अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ महतो ने किया । सोनपुर राजद विधायक डॉ रामानुज प्रसाद के साथ कार्यकर्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

दरौंदाप्रखंड कार्यालय के सभागार में पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख विनय सिंह की अध्यक्षता में होनी थी। लेकिन कोरम के अभाव में बैठक स्थगित करनी पड़ी। प्रखंड के पंचायत समिति की बैठक का कोरम पूरा करने के लिए 22 सदस्यों का होना आवश्यक है। होने वाली बैठक में 14 बीडीसी सदस्य व 5 मुखिया ही शामिल हुए। अर्थात कोरम पूरा करने के लिए 22 की जगह 19 सदस्य ही उपस्थित हुए

दरौंद प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित हाई स्कूल दरौंदा के परिसर में समावेशी शिक्षा आधारित एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन बीडीओ दिनेश कुमार सिंह व बीईईओ शिवजी महतो ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को समुचित देखभाल करने के लिए शिक्षकों एवं अभिभावकों को प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने विद्यालय में दिव्यांग बच्चों को समुचित शिक्षा देंगे। उदघाटन के दौरान अरविंद कुमार सिंह यादव, देवाशु कुमार गौतम, रामजनक प्रशिक्षण दिये ।

दरौली प्रखंड के वैसे लाभुक जो सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत लाभ ले रहे हैं, वैसे पेंशनधारियों को लाभ लेने के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना होगा। अन्यथा वे सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभ से वंचित हो जाएंगे। दरौली में 831से अधिक पेंशनधारियों का अभी भी जीवन प्रमाणीकरण नहीं हो सका है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौली के समाजिक कार्यकर्ता सह प्रखंड के पुनक गांव गांव निवासी राघवेंद्र कुमार खरवार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर जिले में इको पार्क बनाने का मांग किया है। सामाजिक कार्यकर्ता राघवेंद्र खरवार ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अहम भूमिका थी। उन्होंने "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा" का नारा देकर देश के लोगों में स्वतंत्रता संग्राम के लिए जान फुकी थी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो कर्मचारी चयन आयोग द्वारा निकाली गई मल्टी टास्किंग स्टाफ (गैर तकनीकी कर्मचारी ) एवं हवलदार पदों पर वेतनमान 5,200/- -Rs. 20,200/- (स्तर-1) पर कार्य करने के लिए इच्छुक है । इन पदों के लिए कुल दस हजार आठ सौ अस्सी रिक्तियां निकाली गयी है। इन पदों के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से दसवीं में परीक्षा उत्तीर्ण किया हो। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष रखी गई है । आवेदनकर्ताओं का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और फिजिकल टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क :सामान्य और ओ.बी.सी वर्ग के लिए 100/- रुपए, एससी - एसटी के उम्मीदवारों और महिला उम्मीदवारों के लिए निःशुल्क रखा गया है। यदि आप के पास मांगी गयी सारी योग्यताएं है तो आप अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर ऑनलाइन कर सकते है। याद रखिये आवेदन पत्र 17 फरवरी 2023 तक ही स्वीकार किये जायेंगे। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ बाँट भी सकते हैं। धन्यवाद !

हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के जुड़कन में श्री दुर्गा प्राण प्रतिष्ठातमक महायज्ञ सह नवचंडी पाठ का आयोजन शुरू हो गया, बता दें कि नवनिर्मित मंदिर के निर्माण के उपलक्षय में महायज्ञ आयोजित हो रहा है यह महायज्ञ 5 दिनों तक चलेगा आज इसी के उपलक्ष में जुड़कन से भव्य कलश यात्रा निकली जिसमे 5 हजार से ज्यादा श्रद्धालु भक्त शामिल हुए, वही पूरे गांव का भ्रमण कर टेढ़ीघाट मसान माई के प्रांगण में पहुंचे जहां पर जल भरकर सभी श्रद्धालु भक्त पुनः जुड़कन मंदिर पर लौट आए इस मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा वही 5 दिनों तक लगातार महा भंडारे का आयोजन किया जाएगा विशेष रूप से मेला आकर्षण का केंद्र बना हुआ है जिसमें टावर झूला, टोरा टोरा झूला,नाव झूला,ब्रेक डांस,ड्रैगन झूला समेत छोटे-छोटे सभी झूले मौजूद है वही बच्चों की भीड़ भी काफी इसमें देखी गई साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में धनंजय सिंह,जिशु सिंह पहुंचे इस मौके पर यज्ञकर्ता सुभाषचन्द्र सिंह,सुनील सिंह,रामचन्द्र सिंह,गुड्डू सिंह,राहुल सिंह,सुजीत सिंह,रोहित सिंह,कृष्णा सिंह,पंकज सिंह,सतन सिंह,ललन गुप्ता,मुन्ना मांझी,भोलू कुमार,विनोद प्रसाद,त्रिलोकीनाथ सिंह,मयंक राज,हिंमाशु राज,अशोक सिंह,राजेश कुमार,चंदन सिंह,प्रफुल सिंह,विवेक कुमार,अंकित कुमार,भोला शाह,रौनित कुमार, समेत हजारो लोग शामिल हुए प्रवचन का भी आयोजन किया जाएगा जिसमे प्रवचन कर्ता माधुरी पांडेय के द्वारा रोज प्रवचन करेंगी, समय 6 बजे से 9 बजे तक प्रवचन होगा सुमित पांडेय के द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा, सिवान जिला की ब्रह्म कुमारी की मुख्य प्रशासिका बिके सुधा बहन,बिके रिंकी बहन,बिके गायत्री बहन,बिके जुली बहन समेत हजारो की संख्या में ग्रामीण जनता व श्रद्धालु रहे मौजूद।

सरस्वती पूजा को ले कर शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें पूजा को शांति और सौहार्द के साथ मनाने की बात की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।