सोनपुर- रेसुब,पोस्ट, सोनपुर के निरीक्षक प्रभारी रूपेश कुमार द्वारा चौपाल लगाकर जन जागरूकता अभियान रसूलपुर गाँव मे किया । इस बात की जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर रूपेश कुमार ने बताया कि नयागांव थाना क्षेत्र के रसूलपुर गाँव में ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर रेल से संबंधित लोगो को जागरुकता अभियान चलाते हुए ग्रामीणों को बताया कि गाड़ियों पर पत्थर न फेके ,चेन पुलिंग नही करे ,यात्रा के दौरान ट्रैन सीढ़ी- गेट- छत पर यात्रा न करे , रेलवे लाइन पर नही वेवजह घूमे ,पालतू जानवरों गाय,भैस,बकरी इत्यादि को रेल लाइन पर नही ले जाये , रेलवे ट्रैक को गंदगी नही करे साथ ही रेल अधिनियम के अंतर्गत आने वाले विभिन्न अपराधों को नही करने के अलावा दूसरे के भी जागरूक करते हुए उन्हें भी प्रेरित करे कि रेल की संपत्ति आपकी अपनी संपत्ति है इसे साफ सुथरा रखें नुकसान नहीं पहुंचा । रेलवे द्वारा बनाए गए नियम के विरुद्ध कार्य करते हैं या रेलवे की संपत्ति को हानि पहुंचाते हैं तो ऐसा करने पर मामला दर्ज किया जाएगा इसके अतिरिक्त यात्री संबंधित अपराधों नशाखुरानी,चोरी इत्यादि के विरुद्ध सावधानी बरतने संबंधित भी जागरूकता फैलाई गयी ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक मैट्रिक की परीक्षा सोनपुर में शांतिपूर्ण माहौल में दुतीय दिन बुधवार को संपन्न हुआ। इस दौरान किसी भी परीक्षार्थी का निष्कासन अथवा नकल कराने वालों के गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। एसडीओ सुनील कुमार ने बुधवार को बताया की मैट्रिक परीक्षा में 5835 परीक्षार्थी को भाग लेना था लेकिन दूसरे दिन परीक्षा में 5771 परीक्षार्थी भाग लिया दोनों पालियो में कुल 64 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे । मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन प्रथम पाली में 2956 परीक्षार्थी में से 36 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे 2923 परीक्षार्थी परीक्षा भवन में परीक्षा दी जबकि द्वितीय पाली में 2876 परीक्षार्थियों को परीक्षा देना था लेकिन इसमें 28 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे 2848 परीक्षार्थी परीक्षा दिया है। सोनपुर में कुल 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराए जाने के मद्देनजर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस व महिला पुलिस की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों पर नजर रखने के लिए उड़नदस्ता टीम भी है। परीक्षा केंद्र के आसपास 500 गज की दूरी में निषेधाज्ञा लागू है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
असांव थाना की पुलिस ने एससी एसटी एक्ट मामले में फरार एक अभियुक्त को नारायनापुर गांव से छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त नारायनापुर गांव निवासी अखिलेश कुमार यादव है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर असांव गांव निवासी अनिल राम की पत्नी सुनैना देवी ने थाना में आवेदन देकर मारपीट करने व गाली-गलौज के साथ जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
इसुआपुर प्रखंड के डटरा पुरसौली पंचायत भवन में मुखिया अजय राय ने पंचायत के स्वास्थ कर्मियो के साथ बैठक किया बैठक में सभी आशा कार्यकर्ता, ए.एन.एम , सी.एच.वो,और फलेरिया मुक्त अभियान से जुड़े हुए पदाधिकारी सामिल हुए ।विदित हो की बिहार सरकार प्रत्येक वर्ष फलेरियां मुक्त अभियान चलाती है जिसमे आसा कार्यकर्ता एक तय रूट प्लान के तहद पंचायत के घरों तक जाती है और दो वर्ष से ले कर लगभग 60 वर्ष के उम्र तक के लोगो को दवां खिलाती है जिससे आने वाले समय में कभी फलेरिया न हो सके ।मुखिया अजय राय ने बैठक में इस अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग करने की बात कही वही पंचायत में दो ए.एन.एम और एक सी.एच.वो कार्यरत है लेकिन उनके बैठने के लिए कोई सरकारी भवन नही दिया गया है जिस बाबत मुखिया ने कहा कि अगले माह तक ग्रामणी स्तर पर स्वास्थ लाभ पहुंचाने के लिए मुफ्त चिकस्ता और मुफ्त दवां के साथ हाईटेक उपसवस्थ केंद्र की बेवस्था कर दी जाएगी वही माह के दूसरे सप्ताह के शनिवार को पंचायत भवन में समीक्षा बैठक में भाग लेने का प्रस्ताव पारित किया गया जिससे ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ लाभ की समीक्षा बराबर किया जा सके ।
पानापुर (सारण) पानापुर प्रखंड के भोरहाँ पंचायत के मोरिया गाँव स्थित ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल में 15 फरवरी 2023 दिन बुधवार को निःशुल्क स्वास्थ जाँच शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवाइयां भी प्रदान की जाएंगी। चिकित्सा शिविर प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि यह शिविर ज्ञान ज्योति विद्यालय के संस्थापक डॉ बनारसी ठाकुर जी के पुण्यतिथि के अवसर पर बनारसी ठाकुर वेल्फेयर एंड एजुकेशनल ट्रस्ट के द्वारा हर वर्ष आयोजित की जाती है जिसमें विभिन्न जिलों से आए अनुभवी चिकित्सको द्वारा विभिन्न रोगों से ग्रस्त मरीजों के स्वास्थ्य की जांच, उचित परामर्श तथा इलाज किया जाता है। इस बार चतुर्थी पुण्यतिथि के अवसर पर शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन एवं दंत रोग विशेषज्ञ द्वारा शिविर में गरीब और असहाय रोगियों को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक निःशुल्क सेवा प्रदान की जाएगी।
