वृंदावन से पहुंचे कलाकारों ने रासलीला रामलीला का किया आयोजन हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के सिंगार पार्टी मटिया नाथ धाम पर आज वृंदावन से पहुंचे कलाकारों के द्वारा भव्य प्रस्तुति दी गई इस मौके पर संचालक चेतन महाप्रभु ने बताया कि रामलीला व रासलीला का खास महत्व है जहां वृंदावन से पहुंचे कलाकार अपनी प्रस्तुति भव्य रूप से दे रहे हैं वहीं हजारों की संख्या में ग्रामीण जनता रासलीला रामलीला का आनंद ले रही है वही इस मौके पर मुख्य रूप से समित कुमार उर्फ सिंटू बाबू , समाजसेवी मंटू शाह जी, आचार्य मनीष तिवारी महंत निजानंद गिरी समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।
महाशिवरात्रि को लेकर कल से शुरू होगी पूजा अर्चना तैयारियां पूरी बांके बिहारी मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि को लेकर तीन दिवसीय पूजा-पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसके तहत कल पूरे नगर का भ्रमण कर देवता व ग्रामीण जनता को शिव बारात में शामिल होने की अपील की जाएगी इस मौके पर मौजूद अनिल पांडे अरविंद पांडे विजय कुमार,हिमांशु भूषण पांडेय समेत अन्य लोगों ने इस भव्य पूजा पाठ में हिस्सा लेने की अपील की।
सोनपुर--- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक मैट्रिक के परीक्षा सोनपुर में शांतिपूर्ण माहौल में तृतीय दिन गुरुवार को सामाजिक विज्ञान के परीक्षा संपन्न हो गया । इस दौरान एक परीक्षार्थी नकल करने के आरोप में निष्कासित हुआ है। इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर एसडीओ सुनील कुमार ने गुरुवार को बताया कि सोनपुर में 6 परीक्षा केंद्रों में कुल 5818 परीक्षार्थियों को उपस्थित होना था लेकिन 64 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 5754 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुआ वही राम सुंदर दास महिला कॉलेज में नकल करने के आरोप में प्रथम पाली में 1 परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया है। दूसरी और प्रशासन के तमाम कोशिश के बावजूद भी परीक्षार्थी दोनों पालियों में नकल करने से बाज नहीं आ रहे हैं । व्हाट्सएप के जरिए कई लोगों के मोबाइल पर प्रश्न पत्र के उत्तर मिलते ही वह अपने अपने परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र के उत्तर के लिए चीट पुर्जे तैयार कर परीक्षार्थी को किसी तरह से पहुंचाने में उनके अभिभावक लगे हुए थे । परीक्षा अवधि में सभी परीक्षा केंद्रों में बाहर से चिट पुर्जे भी बनते देखे गए हैं इतना ही नहीं परीक्षा भवन में भी नकल चल रही है और छात्रों को ना तो जांच पड़ताल की भय है ना ही परीक्षार्थियों के गेट पर अंदर इंट्री के दौरान सिर्फ खानापूर्ति ही की जा रही है तभी तो धड़ल्ले से परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं और कई परीक्षार्थियों ने यह भी बताया कि भले ही स्कूल में पढ़ाई नहीं हुआ हो लेकिन परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है बाहर से तो कराई दिख रही है लेकिन भीतर चल रही है ।विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में हो रहा है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
महमूद चक स्कूल के प्रांगण में भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सोनपुर---नमामि गंगे नेहरू युवा केंद्र सारण छपरा जल शक्ति मंत्रालय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित युवाओं की सहभागिता हेतु गंगा दूत स्पेयरहेड टीम मेंबर यूथ क्लब के द्वारा गंगा ग्राम में ग्राम स्तरीय गतिविधि का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम दिन डी एन सीनियर सेकेंडरी स्कूल महमूद चक स्कूल के प्रांगण में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें 36 छात्र एवं छात्रा शामिल हुए । प्रथम स्थान नैंसी राठौर एवं द्वितीय स्थान राज राठौर एवं तृतीय स्थान हिमांशु सिंह इन सभी विजेता विद्यार्थी को स्कूल के प्रधानाचार्य अरुण यादव के द्वारा एवं अशोक यादव एवं अखिलेश कुमार के द्वारा ट्रॉफी मेडल देकर सम्मानित किया गया । मंच संचालन नीतीश कुमार के द्वारा किया गया । सभी विद्यार्थियों के द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाया गया उसके साथ-साथ स्कूल कैंपस में वृक्षारोपण किया गया उसके बाद ज्ञान पुंज स्टडी सेंटर के स्कूल के प्रांगण में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 41 बच्चे शामिल हुए । इस क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हिमांशु कुमार द्वितीय स्थान दीपिका एवं तृतीय स्थान मुस्कान कुमारी इन सभी विद्यार्थियों के उन्हीं के स्कूल के शिक्षक के द्वारा कब मेडल ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया । इन सभी कार्यक्रम के देखरेख तेजस्वी युवा मंडल के अध्यक्ष चंदन यादव के द्वारा किया गया । इन सभी कार्यक्रम के दिशा निर्देश नेहरू युवा केंद्र के युवा अधिकारी मयंक भदोरिया एवं नमामि गंगे जिला युवा परियोजना अधिकारी नीतीश कुमार के द्वारा किया गया । इन सभी कार्यक्रम से स्कूल के बच्चे में हर्षोल्लास का माहौल देखा गया।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
