नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो रक्षा मंत्रालय द्वारा निकाली गई ट्रेड्समैन मेट और फायरमैन पदों पर वेतनमान 18,000 - 63,200/- (स्तर-1) पर कार्य करने के लिए इच्छुक है । इन पदों के लिए कुल एक हजार सात सौ तिरानवे रिक्तियां निकाली गयी है। इन पदों के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से दसवीं में परीक्षा उत्तीर्ण किया हो। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष रखी गई है । आवेदनकर्ताओं का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और फिजिकल टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क :सामान्य और ओ.बी.सी वर्ग के लिए 100/- रुपए, एससी - एसटी के उम्मीदवारों के लिए निःशुल्क रखा गया है। यदि आप के पास मांगी गयी सारी योग्यताएं है तो आप अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://www.aocrecruitment.gov.in/ पर ऑनलाइन कर सकते है। याद रखिये आवेदन पत्र 26 फरवरी 2023 तक ही स्वीकार किये जायेंगे। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ बाँट भी सकते हैं। धन्यवाद !

हाजी वेलफेयर लायंस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजित हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के बर्तन में हाजी वेलफेयर ट्रस्ट वन डांस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में आज निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया चिकित्सा जांच शिविर में सैकड़ों मरीजों का निशुल्क इलाज हुआ 77 दवाओं का वितरण भी किया गया इस मौके पर शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर मौजूद रहे वहीं महिला डॉक्टर भी मौजूद रहे जिन्होंने महिलाओं का चेकअप किया वहीं चेकअप व अन्य मौजूद रही जिससे गरीब जनता को लाभ मिला

नेहरू युवा केंद्र के द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के युवा हुए शामिल हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के युवा खिलाड़ी आज राजेंद्र स्टेडियम में नेहरू युवा केंद्र के द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल हुए खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी खो-खो दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें छात्र छात्रा और युवा शामिल हुए जिन्होंने बाजी मारी और इनाम प्राप्त किया

भाजपा नेता पर हमले का आरोप लगाने के बाद भाजपा नेता ने दिया जो आप हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी को भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिंह के द्वारा आज एक प्रेस वार्ता कर कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष हमारे चौधरी पर हुए हमले के बाद उन पर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया साथ ही साथ ही कहा कि रामायण चौधरी चुनाव करीब आकर राजनीति कर रहा है बॉडीगार्ड पाने और पिस्टल पास कराने के लिए वह ऐसे क्वेश्चन कर रहे हैं साथ-साथ जनता का रुख मोड़ने के लिए पैसा प्रयास कर रहे हैं और खुद पर ही हमला करवा कर सुर्खियां बटोर ना चाहते हैं

बिजली चोरी के मामले में प्राथमिकी के लिए भी आवेदन हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के तेतरिया में अल्लाह नाम के व्यक्ति के ऊपर बिजली चोरी के मामले में कनीय अभियंता के द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है रिश्तो की बिजली विभाग को ₹6000 का घाटा हुआ है बिजली चोरी के कारण विद्युत विभाग के अधिकारी काफी नाराज दिखे उक्त व्यक्ति के खिलाफ थाने में आवेदन दिया

हुसैनगंज के परीक्षा केंद्रों पर कल से शुरू होगी मैट्रिक के परीक्षा तैयारी हो गई पूरी सिंगल पर्सन क्षेत्र के राज सिंह कॉलेज ज्यादा सूची विद्यालय एमएस हाई स्कूल सेंटर कॉलेज में मैट्रिक की परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है विदित हो कि कल से मैट्रिक के परीक्षा का आयोजन होगा जिसमें प्रखंड क्षेत्र व अन्य जिलों से भी छात्र-छात्राएं मैट्रिक के परीक्षा देने के लिए पहुंच रहे हैं जिसको लेकर प्रशासनिक रूप से तैयारियां पूरी कर ली गई है वहीं प्रशासन भी सभी परीक्षा केंद्रों पर पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

सोनपुर में 6 परीक्षा केंद्र पर 14 फरवरी से होगा मैट्रिक परीक्षा शुरू सोनपुर ---बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा आगामी 14 फरबरी मंगलवार से शुरू हो रहा है । सोनपुर में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 6092 महिला परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था कर ली है जिससे किसी प्रकार की परीक्षा अवधि के दौरान कठिनाई ना हो । यह परीक्षा 14 से 22 फरवरी तक आयोजित होंगे जिसमे मैट्रिक के 6 परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक तथा दूसरी पाली में 1:45 से शाम 5: बजे तक परीक्षा ली जाएगी । इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर एसडीएम सुनील कुमार ने सोमवार को बताया कि 6 परीक्षा केंद्र में यहां के पहाड़ीचक गर्ल्स हाई स्कूल को मॉडल परीक्षा केंद्र बनाया गया है साथ ही केंद्र अधीक्षकों को यह निर्देशित किया गया है कि परीक्षा केंद्रों पर साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल एवं रोशनी की व्यवस्था करना एवं प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी करना सुनिश्चित करेंगे जिससे कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन हो सके । प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर एवं अनावश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी निर्देश दिया गया है साथ ही कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्व कैमरे की नजर में रहेंगे साथ ही परीक्षा केंद्र के भीतरी विधि- व्यवस्था के लिए संबंधित केंद्र अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है । नकल करने वाले परीक्षार्थियों एवं उस में सहयोग करने वाले अभिभावकों के साथ-साथ परीक्षा व्यवस्था से जुड़े कर्मियों को भी दोषी पाए जाने पर बिहार विद्यालय परीक्षा अधिनियम 1981 के प्रावधान के अंतर्गत दंडित किया जाएगा। परीक्षा केंद्र के इर्द-गिर्द 200 गज की परिधि में किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोकथाम के लिए अपने स्तर से परीक्षा अधिनियम के तहत सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी । परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों को सेंटर पर आधे घंटे पहले पहुंचना होगा । सभी परीक्षा केंद्रों पर उड़नदस्ता की टीम एवं मजिस्ट्रेट के अलावा पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की नियुक्ति की गई है। एसडीएम सुनील कुमार ने यह भी बताया कि सोनपुर में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें राम सुंदर दास महिला कॉलेज ,एसपीएस सेमिनरी स्कूल ,पीआर कॉलेज ,शिशु संध हाई स्कूल ,गर्ल हाई स्कूल पहाड़ी चक ,शिव दुलारी हाई स्कूल ,राम सुंदर दास महिला कॉलेज सहित कुल 6 परीक्षा केंद्रों पर 6092 महिला परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रथम पाली में 3067 परीक्षार्थी जबकि द्वितीय पाली में 3025 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए परीक्षा अवधि के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं उड़नदस्ता की टीम हर परीक्षा केंद्रों को दौरा करेंगे।

Transcript Unavailable.