भारतीय जनता पार्टी नगर एवं सदर पूर्वी मंडल सोनपुर केमण्डल कार्यसमिति की बैठक रामसुन्दर दास महिला महाविद्यालय गोला बाजार सोनपुर मे की गई |कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर पूर्वी अध्यक्ष शिवबचन सिंह एवं संचालन नगर मण्डल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु ने किया |विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
सहारा इंडिया में जमा राशि की भुगतान नहीं होने के लेकर कार्यकर्ता व निवेशकों ने की मिर्जापुर में बैठक
सोनपुर -ऑल इंडिया जन आंदोलन के बैनर तले सहारा इंडिया के निवेशकों और कार्यकर्ताओं के साथ सोनपुर प्रखंड के भरपुरा पंचायत के गंगाजल मिडिल स्कूल के प्रांगण में शनिवार के बैठक हुई । इस बैठक की अध्यक्षता ऑल इंडिया जन आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष मोहित कुमार ,उपाध्यक्ष नवल चौरसिया ,सारण जिला अध्यक्ष श्रीकांत सिंह ,विमल चौरसिया ,अशोक यादव ,सतीश कुमार, रत्नेश कुमार ,सुरेश सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित होकर बैठक में यह निर्णय लिया कि सहारा इंडिया में जमा की गई राशि को निवेशकों का पैसा का भुगतान कैसे हो । निवेशकों व कार्यकर्ताओं द्वारा 1-1 रुपए एकत्रित कर सहारा इंडिया के विभिन्न स्कीमों में जमा की थी और उसकी मैच्युरिटी पूर्ण होने के बाद भी सहारा इंडिया के द्वारा भुगतान नहीं की जा रही है जिससे निवेशकों को सपने जो सँजोगे हुए था उसके सपनों को चकनाचूर कर दिया है और इस गंभीर समस्याओं को लेकर स्थानीय प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों एवं सरकार के अलावा न्यायालय तक गुहार लगाई है लेकिन अभी तक उन निवेशकों की भुगतान नहीं हुई है और सहारा इंडिया बार-बार प्रलोभन देकर जमा कर्ताओं के पैसा को दूसरे फंड में जमा कर उस फंड में भी समय अवधि पूर्ण होने के बावजूद पैसा की भुगतान नहीं की जा रही है । जिससे निवेशकों की आर्थिक स्थिति वद से बदतर हो गया है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
हुसैनगंज थाना परिसर में जनता दरबार का हुआ आयोजन भूमि विवाद के मामलों का किया गया निष्पादन हुसैनगंज थाना परिसर में आज जनता हुसैनगंज थाना परिसर में आज जनता दरबार का आयोजन हुआ जिसमें भूमि विवाद से संबंधित इन मामलों का निष्पादन किया गया वह इस मौके पर थाना प्रभारी विजय कुमार यादव वसीयू सुनील कुमार समेत अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे लोगों के भूमि विवाद से संबंधित मामलों का निष्पादन किया गया।
श्री रुद्रचंडी महायज्ञ को लेकर निकाली गई विशाल कलश यात्रा हुसैनगंज प्रखण्ड क्षेत्र के मचकना पंचायत के सिंगारपट्टी नाथ धाम पर प्रत्येक साल आयोजित होनेवाले महायज्ञ को लेकर भव्य कलश व शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें हजारो की संख्या में लोग मौजूद रहे,वही नौ दिनों तक रुद्र चंडी महायज्ञ चलेगा जिसमे मुख्य रूप से आचार्य मनीष तिवारी जी समित कुमार उर्फ सिंटू बाबू मंटू शाह,विजय चौधरी ,श्री राम सिंह,हरेराम यादव,रामेश्वर सिंह मुखिया गडार, सहयोग में खानपुर खैराटी के मुखिया सैनुलाह अंसारी,रवि सिंह अनिल जी,संदीप यादव,सुधाकर सिंह,समेत सैकड़ो ग्रामीण जनता मौजूद रही
आंदर नगर पंचायत के ग्राम सुल्तानपुर,दाहाबारी पुरब टोला मेन सड़क के किनारे नाली सफाई नहीं होने के कारण सड़क पर पानी लगने से आस पास के लोगो और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा हैवही इसको लेकर आंदर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी और यहां का ठिकेदार से जनता कई बार शिकायत कर चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वही इसको लेकर आज दर्जनों लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। मौके पर माले नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि चुनाव में सभी लोग लंबा लंबा वादा कर रहे थे कि हम साफ और स्वच्छ आंदर नगर पंचायत बनाएंगे। लेकिन हालत यह है कि जनता सफाई के लिए आंदोलन पर आतुर है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भाकपा-माले ने लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली में 15 फरवरी को गाँधी मैदान चलने के लिए आन्दर बाजार ,एव आसांव बाजार में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। जिसमें लोगों से पटना चलने के आह्वान किया ।वही नुक्क्ड़ सभा को सम्बोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखण्ड सचिव का.युगल किशोर ठाकुर ने कहा कि यह हिटलर शाही की सरकार जो अम्बानी- अडानी के इशारे पर काम कर रही है इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए15 फरवरी को भारी से भारी संख्या पटना के गाँधी मैदान में रैली में पहुँचकर इस फासीवादी ताकत को मुँहतोड़ जबाब देने का काम करेंगे।वही नुक्क्ड़ सभा मे पूर्व जिलापार्षद योगेन्द्र यादव,प्रेम राम,कृष्णा राम,ललन यादव उपस्थित रहे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर सीओ ने थाने में जनता दरबार लगाकर भूमि संबंधित विवादों का किया निपटारा सोनपुर में 5,नयागांव में 10 मामलों का जनता दरबार मे हुआ निष्पादन सोनपुर-- सोनपुर सीओ विश्वजीत सिंह ने शनिवार को नयागांव व सोनपुर थाने में एसआई लक्ष्मण राय की उपस्थिति में जनता दरबार लगाकर भूमि संबंधित विवादों को दोनों पक्षों को सुनकर तथा कागजातों का अवलोकन कर मुकदमे का निष्पादन किया । इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर सीओ विश्वजीत सिंह ने बताया कि सोनपुर में शनिवार के दिन 3 नए मामले हैं जबकि पांच पुराने मामलों का निष्पादन किया गया वहीं नयागांव में 3 नए मामले आए जबकि 10 पुराने मामलों का निष्पादन किया गया है । उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बातों को सुनकर तथा कागजातों को अवलोकन कर मुकदमा निष्पादन किया गया है साथ ही जिस मुकदमें में एक पक्ष नहीं आया था उन्हें अगले जनता दरबार में आने के लिए निर्देशित किया गया है। सीओ द्वारा जनता दरबार के कार्यप्रणाली को देखकर थाना क्षेत्र के लोगों को मुकदमे में निष्पक्ष सुनवायी देखकर इनके कार्य के प्रति काफी खुश नजर आ रहे थाना क्षेत्र के ग्रामीण लोग । कई उपस्थित लोगों ने कहा कि सीओ दोनों पक्षों की बातों को बड़ी ही गंभीरता से सुनते हैं और कागजी प्रक्रिया को पूर्ण रूप से देखते हैं और कानूनी प्रक्रिया के तहत जो गलत करते हैं उसको फटकार भी लगाते हैं। ऐसे निष्पक्ष सीओ अगर रहे तो निश्चित ही ऊपर के न्यायालय में मुकदमा कम जा सकती है।
सोनपुर में इंटरमीडिएट के वार्षिक परीक्षा के लिए 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं । जिसमें पीआर कॉलेज , राम सुंदर दास महिला कॉलेज, एसपीएस सेमिनरी स्कूल , शिव दुलारी हाई स्कूल,शिशु संध हाई स्कूल ,गर्ल्स हाई स्कूल पहाड़ीचक में चल रहे इंटरमीडिएट परीक्षा के अंतिम दिन नकल पर नकेल कसने के लिए स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों का दौरा विभिन्न 6 परीक्षा केंद्रों पर नकेल कसने व कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए केंद्रों का दौरा परीक्षा अवधि में करते रहे । इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर एसडीएम सुनील कुमार ने शनिवार को बताया कि सोनपुर में प्रथम पाली में 20 परीक्षार्थियों में से 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे कुल 17 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे वही दूतीय पाली में 65 परीक्षार्थियों में से 62 उपस्थित रहे 3अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में कुल 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे । शान्तिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हो गया इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान एक भी परीक्षार्थी निष्कासित नहीं हुआ है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
