सोनपुर- रेसुब,पोस्ट, सोनपुर के निरीक्षक प्रभारी रूपेश कुमार द्वारा चौपाल लगाकर जन जागरूकता अभियान रसूलपुर गाँव मे किया । इस बात की जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर रूपेश कुमार ने बताया कि नयागांव थाना क्षेत्र के रसूलपुर गाँव में ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर रेल से संबंधित लोगो को जागरुकता अभियान चलाते हुए ग्रामीणों को बताया कि गाड़ियों पर पत्थर न फेके ,चेन पुलिंग नही करे ,यात्रा के दौरान ट्रैन सीढ़ी- गेट- छत पर यात्रा न करे , रेलवे लाइन पर नही वेवजह घूमे ,पालतू जानवरों गाय,भैस,बकरी इत्यादि को रेल लाइन पर नही ले जाये , रेलवे ट्रैक को गंदगी नही करे साथ ही रेल अधिनियम के अंतर्गत आने वाले विभिन्न अपराधों को नही करने के अलावा दूसरे के भी जागरूक करते हुए उन्हें भी प्रेरित करे कि रेल की संपत्ति आपकी अपनी संपत्ति है इसे साफ सुथरा रखें नुकसान नहीं पहुंचा । रेलवे द्वारा बनाए गए नियम के विरुद्ध कार्य करते हैं या रेलवे की संपत्ति को हानि पहुंचाते हैं तो ऐसा करने पर मामला दर्ज किया जाएगा इसके अतिरिक्त यात्री संबंधित अपराधों नशाखुरानी,चोरी इत्यादि के विरुद्ध सावधानी बरतने संबंधित भी जागरूकता फैलाई गयी ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
