सोनपुर पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव के आदेशानुसार वित्तीय वर्ष 2024 -25 के लिए ग्राम पंचायत विकास कार्यक्रम के तहत 2 अक्टूबर 2023 सोमवार यानी आज सोनपुर प्रखंड के सभी 23 पंचायतो में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया है। उक्त बात की जानकारी देते हुए पंचायती राज पदाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत 23 पंचायत में सोमवार को प्रथम ग्राम सभा का आयोजन किया गया है। जिसमें ग्राम सभा द्वारा वार्ड सभा से पारित योजनाओं पर पंचायत कार्यकारी सदस्यों के साथ चर्चा की जाएगी एवं योजनाओं का वित्तीय वर्ष 2024- -2025 के लिए अंतमिकरण किया जाएगा । ग्राम सभा की बैठक की जानकारी विभागीय द्वारा सभी पंचायत के जनप्रतिनिधियों ,विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया गया है । ग्राम सभा में ग्राम पंचायत की समस्याओं एवं योजनाओं की जानकारी अपने-अपने पंचायत के वार्ड सदस्य एवं ग्रामीणों के द्वारा ग्राम सभा में यह जानकारी उपस्थित पदाधिकारी व कर्मचारियों को लिखित अवगत कराएंगे । उन्होंने यह भी बताया कि नजरमीरा ,कसमर, सबलपुर पूर्वी, सबलपुर उत्तरी ,शाहपुर दियारा, डुमरी बुजुर्ग, भरपुर में सोमवार को 2:00 से 5:00 तक ग्राम सभा की बैठक होगी जबकि अन्य पंचायत की बैठक सुबह 10:00 बजे से 1:00 तक होगी।इस बैठक में विभागीय कर्मचारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहेंगे ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ जीवदास साहू मशरूम की खेती करने के बारे में जानकारी दे रहें हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
थाने में जनता दरबार लगाकर सीओ ने भूमि संबंधित विवादों को किया निपटारा सोनपुर । सोनपुर और नयागांव थाना परिसर में सीओ ने जनता दरबार लगाकर भूमि संबंधित विवादों का दोनों पक्षो के सहमति से मामले का निष्पादन किया है । इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर सीओ विश्वजीत सिंह ने शनिवार को बताया कि सोनपुर थाने परिसर में जनता दरबार लगाकर भूमि संबंधित विवादों का निपटारा दोनों पक्षों के सहमति से कुल 4 मामलों का निष्पादन किया गया है जबकि थाना क्षेत्र से 3 नए मामले आए हैं वही नया गांव थाने में जनता दरबार लगाया गया जिसमें 1 मामले नए आए वही एक पक्ष के नहीं आने से नयागांव थाने में एक भी मामले का निष्पादन नहीं हुआ है ।
मन में विश्वास और समाज में कुछ करने की तमन्ना हो तो निश्चित ही मंजिल नजदीक से दिखाई देती है । कुछ वैसे लोग होते है जो समाज की सेवा व गरीबों ,असहायों को सेवा करते हैं अपने को भाग्यशाली समझते हैं । ऐसा ही एक सोनपुर अनुमंडल क्षेत्र के एक आमी गाँव की बिटिया प्रियंका ने अपने पति शिवम सिंह के साथ मिलकर समाज की सेवा एवं गरीबों की सेवा करने की मन में प्रण करती हुई आगे की ओर बढ़ रही है । प्रियंका अपने दो वर्षीय पुत्र रघुनंदन सूर्यवंशी के जन्म दिवस वे हाई प्रोफाइल सोसाइटी या पार्टी के बजाय अपने पुत्र का बर्थडे मनाने कैमूर से चलकर सोनपुर पहुँच कर सरकारी स्कूल सोनपुर आदम के गरीब बच्चों के बीच में पहुँच कर केक काटकर धूमधाम के साथ जन्मदिवस मनाते हुए सैकड़ो गरीब बच्चों को पठन-पाठन से संबंधित सामग्री का वितरण करते हुए बर्थडे मनायी । इस मौके पर प्रियंका ने शनिवार को कहीं की शिक्षा के बीच पैसा बाधक नहीं होनी चाहिए क्योंकि शिक्षा के बिना समाज व देश विकास नहीं कर सकता है । ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में भी अपार प्रतिभाएं छुपी रहती है उसे निखारने की जरूरत है । बच्चे कल के भविष्य हैं उन्हें शिक्षित बनाए बेहतर शिक्षा दें और इसके लिए समाज के हर संपन्न व्यक्ति को आगे आने की जरूरत है वहीं प्रियंका के पति शिवम सिंह ने इस मौके पर बताया कि गरीबों के अरमान समाज के संपन्न परिवार के लोगों के देखकर उन्हें भी कुछ करने की तमन्ना होती है लेकिन उनके बीच पैसे व गरीबी बाधक बन जाती है जिससे वह आगे की ओर नहीं बढ़ पाते हैं। समाज में कुछ ऐसे गरीब परिवार के लोग हैं जो अपनी बिटिया की शादी होटल में हर सजावट के साथ करना चाहते है लेकिन वह पैसे के कारण घुटन महसूस करते हैं इसके लेकर हमने प्रण किया कि गरीबों की ख्वाहिश को जरूर पूरा करें और हमने बनारस में बड़ा रिज़ॉर्ट का निर्माण कराया है जिसमे मात्र 11 रुपये लेकर गरीब बचियों की शादी समारोह संपन्न कराते हैं ।समाजसेवा के रूप मे सोनपुर आमी मंदिर सहित पटना ,रांची, कई शहरों मे ऐसे रिज़ॉर्ट होटल खोलने का प्रोग्राम है, जिसमे मात्र 11 रुपये मे गरीब बेटियों की शादी समारोह का कार्यक्रम हो जिससे उनके मां व पिता के तमन्ना पूर्ण हो सके । समाज की सेवा ,गरीब,असहायों की सेवा से बड़ा कोई सेवा नहीं है ।खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोनपुर के दुधैला गाछी स्थित शिक्षा नेशनल स्कूल के छात्र- छात्राओ को हिंदुस्तान ओलिंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को हिंदुस्तान ओलिंपियाड के द्वारा नगद 2100 रुपये व प्रसस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया । समारोह में विद्यालय के डायरेक्टर सुबोध कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि सारण एवं वैशाली क्षेत्र के पांच मेधावी छात्र, प्रियांशु कुमारी वर्ग -9, संध्या कुमारी वर्ग-8 , ब्युटी गुप्ता वर्ग-6 , अंकुश राज वर्ग -5, आरोही कुमारी वर्ग-२ को सम्मानित किया गया है । इस कार्यक्रम का संचालन स्कूल के कोऑर्डिनेटर सतीश कुमार सिंह ने किया । प्राचार्य सुबोध कुमार सिंह ने इस मौके पर कहा कि बच्चो की सफलता से स्कूल के सभी शिक्षकों का मान–सम्मान बढ़ा है | इस तरह के प्रतियोगिता परीक्षा से छुपी हुई प्रतिभा को निखारने का सही अवसर मिलता है ।
दिघवारा प्रखंड से अजय कुमार की रिपोर्ट।दिघवारा के किसानों ने अंदर पास बनाने के लिए कमिश्नर को दिया ज्ञापन। दिघवारा/ सारण/ अजय कुमार कि रिपोर्ट।।दिघवारा प्रखंड के सैदपुर मौजा एवं मानुपूर मौजा के किसानों ने बन रहे फोरलेन एन एच 19 में रेलवे 17 नंबर डाल के पास अंडर पास बनाने हेतु बार-बार अपना ज्ञापन सड़क बनाने वाली निर्माण कंपनी , अंचल पदाधिकारी दिघवारा अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर व जिला पदाधिकारी सारण को दिया एवं उक्त स्थल पर हो रहे निर्माण कार्य को भी रोका फिर भी आज तक कोई निर्णय न होने पर पुन: आज पर मंडलीय आयुक्त सारण को ज्ञापन देकर आग्रह किया की निर्माण कंपनी को अपने स्तर से सुझाव देकर उक्त स्थल पर अंडर पास बनाने हेतु कहे जिससे किसानों को अपने खेतों में जाने आने में कोई समस्या ना हो और खेती भी समय से हो जाए एवं बाढ़ की स्थिति में जल जमाव भी ना हो पाए। उन लोगों ने उन लोगों ने सारण कमिश्नर से कहा की वह स्वयं स्थल जांच कर कंपनी को निर्देश देने का कार्य करे। इस अंडरपास के बन जाने से लगभग पांच गांवों को फायदा मिलेगा। अगर यह नहीं बन पाता है तो कर गांव बुरी तरह से प्रभावित होंगे। सरन कमिश्नर को दिए गए ज्ञापन का प्रतिलिपि उन किसानों ने जिला पदाधिकारी सारण, अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर और अंचल पदाधिकारी दिघवारा को भी दिया। साथ में पूर्व में दिए ज्ञापन को भी इस ज्ञापन के साथ संलग्न किया। ज्ञापन देने वाले किसानों में प्रमुख है रविंद्र सिंह ,त्रिलोकी सिंह ,ललन कुमार ,सुदर्शन ठाकुर ,अमृत सिंह मौजा मानुपूर एवं सैदपुर दिघवारा आदि।
