सोनपुर के दुधैला गाछी स्थित शिक्षा नेशनल स्कूल के छात्र- छात्राओ को हिंदुस्तान ओलिंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को हिंदुस्तान ओलिंपियाड के द्वारा नगद 2100 रुपये व प्रसस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया । समारोह में विद्यालय के डायरेक्टर सुबोध कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि सारण एवं वैशाली क्षेत्र के पांच मेधावी छात्र, प्रियांशु कुमारी वर्ग -9, संध्या कुमारी वर्ग-8 , ब्युटी गुप्ता वर्ग-6 , अंकुश राज वर्ग -5, आरोही कुमारी वर्ग-२ को सम्मानित किया गया है । इस कार्यक्रम का संचालन स्कूल के कोऑर्डिनेटर सतीश कुमार सिंह ने किया । प्राचार्य सुबोध कुमार सिंह ने इस मौके पर कहा कि बच्चो की सफलता से स्कूल के सभी शिक्षकों का मान–सम्मान बढ़ा है | इस तरह के प्रतियोगिता परीक्षा से छुपी हुई प्रतिभा को निखारने का सही अवसर मिलता है ।
