सोनपुर पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव के आदेशानुसार वित्तीय वर्ष 2024 -25 के लिए ग्राम पंचायत विकास कार्यक्रम के तहत 2 अक्टूबर 2023 सोमवार यानी आज सोनपुर प्रखंड के सभी 23 पंचायतो में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया है। उक्त बात की जानकारी देते हुए पंचायती राज पदाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत 23 पंचायत में सोमवार को प्रथम ग्राम सभा का आयोजन किया गया है। जिसमें ग्राम सभा द्वारा वार्ड सभा से पारित योजनाओं पर पंचायत कार्यकारी सदस्यों के साथ चर्चा की जाएगी एवं योजनाओं का वित्तीय वर्ष 2024- -2025 के लिए अंतमिकरण किया जाएगा । ग्राम सभा की बैठक की जानकारी विभागीय द्वारा सभी पंचायत के जनप्रतिनिधियों ,विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया गया है । ग्राम सभा में ग्राम पंचायत की समस्याओं एवं योजनाओं की जानकारी अपने-अपने पंचायत के वार्ड सदस्य एवं ग्रामीणों के द्वारा ग्राम सभा में यह जानकारी उपस्थित पदाधिकारी व कर्मचारियों को लिखित अवगत कराएंगे । उन्होंने यह भी बताया कि नजरमीरा ,कसमर, सबलपुर पूर्वी, सबलपुर उत्तरी ,शाहपुर दियारा, डुमरी बुजुर्ग, भरपुर में सोमवार को 2:00 से 5:00 तक ग्राम सभा की बैठक होगी जबकि अन्य पंचायत की बैठक सुबह 10:00 बजे से 1:00 तक होगी।इस बैठक में विभागीय कर्मचारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहेंगे ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
