थाने में जनता दरबार लगाकर सीओ ने भूमि संबंधित विवादों को किया निपटारा सोनपुर । सोनपुर और नयागांव थाना परिसर में सीओ ने जनता दरबार लगाकर भूमि संबंधित विवादों का दोनों पक्षो के सहमति से मामले का निष्पादन किया है । इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर सीओ विश्वजीत सिंह ने शनिवार को बताया कि सोनपुर थाने परिसर में जनता दरबार लगाकर भूमि संबंधित विवादों का निपटारा दोनों पक्षों के सहमति से कुल 4 मामलों का निष्पादन किया गया है जबकि थाना क्षेत्र से 3 नए मामले आए हैं वही नया गांव थाने में जनता दरबार लगाया गया जिसमें 1 मामले नए आए वही एक पक्ष के नहीं आने से नयागांव थाने में एक भी मामले का निष्पादन नहीं हुआ है ।
