मन में विश्वास और समाज में कुछ करने की तमन्ना हो तो निश्चित ही मंजिल नजदीक से दिखाई देती है । कुछ वैसे लोग होते है जो समाज की सेवा व गरीबों ,असहायों को सेवा करते हैं अपने को भाग्यशाली समझते हैं । ऐसा ही एक सोनपुर अनुमंडल क्षेत्र के एक आमी गाँव की बिटिया प्रियंका ने अपने पति शिवम सिंह के साथ मिलकर समाज की सेवा एवं गरीबों की सेवा करने की मन में प्रण करती हुई आगे की ओर बढ़ रही है । प्रियंका अपने दो वर्षीय पुत्र रघुनंदन सूर्यवंशी के जन्म दिवस वे हाई प्रोफाइल सोसाइटी या पार्टी के बजाय अपने पुत्र का बर्थडे मनाने कैमूर से चलकर सोनपुर पहुँच कर सरकारी स्कूल सोनपुर आदम के गरीब बच्चों के बीच में पहुँच कर केक काटकर धूमधाम के साथ जन्मदिवस मनाते हुए सैकड़ो गरीब बच्चों को पठन-पाठन से संबंधित सामग्री का वितरण करते हुए बर्थडे मनायी । इस मौके पर प्रियंका ने शनिवार को कहीं की शिक्षा के बीच पैसा बाधक नहीं होनी चाहिए क्योंकि शिक्षा के बिना समाज व देश विकास नहीं कर सकता है । ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में भी अपार प्रतिभाएं छुपी रहती है उसे निखारने की जरूरत है । बच्चे कल के भविष्य हैं उन्हें शिक्षित बनाए बेहतर शिक्षा दें और इसके लिए समाज के हर संपन्न व्यक्ति को आगे आने की जरूरत है वहीं प्रियंका के पति शिवम सिंह ने इस मौके पर बताया कि गरीबों के अरमान समाज के संपन्न परिवार के लोगों के देखकर उन्हें भी कुछ करने की तमन्ना होती है लेकिन उनके बीच पैसे व गरीबी बाधक बन जाती है जिससे वह आगे की ओर नहीं बढ़ पाते हैं। समाज में कुछ ऐसे गरीब परिवार के लोग हैं जो अपनी बिटिया की शादी होटल में हर सजावट के साथ करना चाहते है लेकिन वह पैसे के कारण घुटन महसूस करते हैं इसके लेकर हमने प्रण किया कि गरीबों की ख्वाहिश को जरूर पूरा करें और हमने बनारस में बड़ा रिज़ॉर्ट का निर्माण कराया है जिसमे मात्र 11 रुपये लेकर गरीब बचियों की शादी समारोह संपन्न कराते हैं ।समाजसेवा के रूप मे सोनपुर आमी मंदिर सहित पटना ,रांची, कई शहरों मे ऐसे रिज़ॉर्ट होटल खोलने का प्रोग्राम है, जिसमे मात्र 11 रुपये मे गरीब बेटियों की शादी समारोह का कार्यक्रम हो जिससे उनके मां व पिता के तमन्ना पूर्ण हो सके । समाज की सेवा ,गरीब,असहायों की सेवा से बड़ा कोई सेवा नहीं है ।खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
