Transcript Unavailable.
सोनपुर नयागांव थाना क्षेत्र के बरियार चक में जुआ खेलने के लेकर शनिवार को पुलिस द्वारा पकड़े गए 2 लोगों को गिरफ्तार करने के बाद आक्रोशित लोगों ने थाने में बवाल मचाया उसके बाद पुलिस द्वारा बाल का प्रयोग करते हुए महिला ,पुरुष बच्चे वृद्ध को शनिवार के रात्रि को घर में धुस कर मारपीट कर घायल कर दिया और मौके पर 4 लोगो को गिरफ्तार कर लिया । इस तरह से पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण व्यवहार करने की घटना की जानकारी जैसे ही सारण सांसद राजीव प्रताप रूढ़ि व अन्य नेताओं को मिली वैसे ही सांसद ने मंगलवार के दिन गांव में पहुंचकर हुई घटना की विषय में विस्तार से जानकारी हासिल करते हुए आगे की कार्रवाई करने के लिए ग्रामीणों को आश्वाशन दिया और कहा कि कानून सबके लिए बराबर है । चाहे वह पुलिस प्रशासन हो या आम जनता हो सभी के लिए बराबर है ।
पहलेजा घाट राम जानकी मंदिर प्रांगण में होगा सहस्त्र चंडी महायज्ञ 21.11. को कलश यात्रा,29 .11 को यज्ञ पूर्ण आहुति व विशाल भंडारा 21 से 28 तक प्रतिदिन 8 बजे से 12 रात्रि बजे तक होगा रामलीला सोनपुर । सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत पहलेजा घाट स्थित श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण में सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन श्री श्री 108 श्री श्याम सुंदर मुनि जी महाराज उर्फ फलाहारी बाबा के नेतृत्व में 21 .11.2023 को सहस्त्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ होगा। जिसमें बनारसी, इलाहाबाद ,अयोध्या से बड़े-बड़े साधु, संत ,महात्मा व महंत का आगमन होना है । इस बात की जानकारी देते हुए श्री राम जानकी मंदिर पहलेजा घाट के संत फलाहारी बाबा ने मंगलवार को बताया कि सर्व नदी में गंगा ,देवन में भगवान ,छंद में गीता, सब धर्म में दया सामान । उन्होंने कहा कि दान, धर्म ,यज्ञ, और तीर्थ करने से मनुष्य के जीवन सफल होता है । उन्होंने बताया कि सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन क्षेत्र के सभी श्रद्धालु, भक्तगण के सहयोग से सहस्त्र चंडी महायज्ञ काआयोजन राम जानकी मंदिर के प्रांगण में की जायेगी । सहस्त्र चंडी महायज्ञ 21/11/ 23 मंगलवार को कलश यात्रा सुबह 7 बजे से निकाली जाएगी । रुद्राभिषेक ,कलश पूजन जबकि 22.11 बुधवार को यज्ञ आरंभ 8:00 बजे से होगा । यज्ञ का हवन प्रतिदिन 3:00 बजे से शुरू होगी 7 बजे आरती होगी जबकि 23.11 गुरुवार को 11:00 से भंडारा होगा। इस सहस्त्र चंडी महायज्ञ में वृंदावन के मंडली द्वारा रामलीला रात्रि 8:00 बजे से लेकर 12:00 रात्रि तक के होगा । 29 .11 को यज्ञ पूर्णआहुति एवं विशाल भंडारा होगा । फलाहारी बाबा ने कहा कि प्रजातंत्र में निमित यज्ञ करने से सुख ,शांति की प्राप्ति होती है। इस यज्ञ के द्वारा देवताओं को अनंत करो और देवता तुम लोगों को आनंद करेंगे। प्रजातंत्र में यज्ञ करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और पाप का नाश होता है । सहस्त्र चंडी महायज्ञ की तैयारी युद्ध स्तर पर शुरू हो गई है।
विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर के श्री गजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम् नौलखा मन्दिर में मंगलवार को श्री गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।गोवर्धन पर्व प्रत्येक वर्ष दिपावली के एक दिन बाद मनाया जाता है। परन्तु इस वर्ष कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि दीपावली के दूसरे दिन मंगलवार को दोपहर बाद तक रहा है और श्रद्धा व विश्वास के साथ गोवर्धन पूजा मनाया गया।गोवर्धन पूजा के दिन ही अन्नकूट पर्व भी मनाया जाता है।दोनों पर्व एक दिन ही मनाये जाते है, और दोनों का अपना- अपना महत्व है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें
दिघवार प्रखंड से अजय कुमार कि रिपोर्ट। अधिक जानकारी हेतु क्लिक करें या डाउनलोड करें।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा सर्दियों के मौसम में मुर्गी का आवास कैसा होना चाहिए इसकी जानकारी दे रहे है । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा पत्तागोभी-फूलगोभी का झुलसा रोग के बारे में जानकारी दे रहे है । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
