कोई अपना उम्मीदवार कैसे चुनता है यह कोई रहस्यमयी प्रक्रिया है जिसके बारे में हम कुछ नहीं जानते ! भारत का मतदाता अक्सर चुनाव विश्लेषकों और एक्जिट पोल वालों को चकित करता आया है । क्या चुनाव में प्रेम जैसा कुछ अबूझ है जिसके चलते कई बार प्रेमी प्रेमिका की तरह ही उम्मीदवार को भी पता नहीं होता उसे क्यों चुन लिया गया !
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए...
सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल में चर्म रोग के डॉक्टर या दवा नहीं उपलब्ध होने से लोगों को बढ़ रही है परेशानी इतना ही नहीं सोनपुर अनुमंडल अस्पताल में नहीं रहने से लोग 65 किलोमीटर छपरा मुख्यालय जाकर पोस्टमार्टम करने के लिए है मजबूर । उन्हें भाड़े के रूप में 5000 ₹8000 देना पड़ता है । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ जीवदास साहू आलू की खेती के बारे में जानकारी दे रहे है । आलू की खेती कब और कैसे करे सहित अन्य जानकारियों के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...
Transcript Unavailable.
"दीपावली है रौशनी का त्योहार , संग लाता है सुख और समृद्धि अपार , झूम रहा खुशियों से घर-संसार समेट लो अपनों का साथ और प्यार" दोस्तों, दीपावली को रौशनी का त्यौहार कहा जाता है। आज ही के दिन श्री राम अपने 14 वर्ष के वनवास को पूरा कर के कार्तिक मास की अमावस्या को अपने घर अयोध्या लौटे थे। लौटने की ख़ुशी में अयोध्यावासियों ने उनका स्वागत कुछ यूँ किया....कि पुरे शहर को मिट्टी के दीयों से जगमग कर डाला।अमवस्या की काली रात रौशनी में डूब गई। तब से ये सिलसिला चलता आ रहा है और लोग इस परंपरा को पीढ़ी दर पीढ़ी निभाते चले आ रहे हैं । दीपावली की तैयारी घर की साफ-सफाई के साथ कुछ दिन पहले से ही शुरू हो जाती है। फिर दीपावली के दिन मिट्टी के दीयों के साथ लोग बिजली की रंग बिरंगी बत्तियों ,आम पत्तों,फूलों की मालाओं,रंगोली ,इत्यादि से अपने घर- आंगन को सजाते हैं। तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं,मिठाइयां खाई जाती है,खूबसूरत कपड़े पहने जाते हैं और उपहार के साथ दोस्तों रिश्तेदारों से मिलकर खुशियां मनाई जाती है।ये पर्व है दोस्तों के साथ खुशियां बाँटने का और अपनों से मेल मिलाप कर के यादें बटोरने का। साथियों ,आइए आज दीपावली के दिन हम एक दीपक जलाएं विश्व में प्रेम,शांति,सद्भावना और भाईचारा के नाम। आप सब को ग्राम वाणी परिवार के तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं !
सोनपुर हरिहरक्षेत्र सोनपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर शनिवार को गंगा और गंडक नदी के संगम क्षेत्र में नारायणी नदी के नमामि गंगे घाट पर मनमोहक नजारा देखने को मिला।यहां के नमामि गंगे घाट पर बने सभी 30 खंडों पर 1 लाख 51 हजार दीये एक साथ जलाए गए।दीये के एक साथ जलने से पूरा क्षेत्र रोशनी से जगमग हो उठा।नारायणी नदी की सम्पूर्ण जलधारा रंग बिरंगी रोशनी से नहा उठा। दीपावली की पूर्व संध्या पर पिछले दो वर्षों से बिहार के सोनपुर में हरिहरक्षेत्र जन जागरण मंच द्वारा आयोजित इस दीपोत्सव का इस बार का नजारा ही नजारा देखते ही बनता था। दीये के एक साथ जलने से पूरा क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठा। ऐसे नजारा देखकर लोग खुद को धन्य मान रहे थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोनपुर बाबा हरिहरनाथ की धरती सोनपुर के जेपी सेतु के बजरंग चौक पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पटना से अमनौर किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शनिवार को जाने के क्रम मे कार्यकर्ताओं द्वारा अंग --वस्त्र एवं फूल --मलाओ से भव्य स्वागत किया । स्वागत समारोह से पहले जिला अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा राम के नेतृत्व मे पूर्व मुख्य मंत्री जीतन मांझी पर अभद्र टिपणी करने व विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अमर्यादित बयान पर आक्रोश व्यक्त करने के साथ-साथ महिलाओं को अपमानित करने को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर मुख्य मंत्री नीतीश कुमार का पुतला जलाया गया। इस मौके पर भाजपा के बिहार भाजपा प्रदेश प्रभारी क्रीड़ा प्रकोष्ठ अभय कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह , सारण जिला भाजयुमो अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, प्रदेश नेता हेमनारायण सिंह ,पूर्व नगर मण्डल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ,पूर्व जिला उपाध्यक्ष लालबाबु कुशवाहा ने कहा कि एक तरफ जहां महिलाओं को सम्मान देने की बात होती है तो वही दूसरे तरफ मुख्यमंत्री विधानसभा में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं इससे युवा पीढ़ी के बच्चे एवं बच्चियों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा इतना ही नहीं एक गण्यमान्य व्यक्ति होने के बाद भी वह अपनी मानसिक संतुलन को दिए हैं जिसके कारण वह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम जी को अपमानित करने का काम किए हैं मुख्यमंत्री के कार्य प्रणाली से बिहार की जनता ऊब चुकी है । ऐसे मुख्यमंत्री का सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है उन्हें तो अभी पुतला दहन किया गया है उन्हें सता के लोभी मुख्यमंत्री को सत्ता से बाहर करना है। मौके पर नगर मण्डल अध्यक्ष शशिभूषण सिंह,आदित्य कुमार छोटु एवं संजीत कुमार, शिवबचन सिंह, विमल चौरसिया नरेशु सिंह, धनंजय सिंह,कुंवर किसन,महेश कुमार,संजीव कुमार सिंह,मुकेश कुमार सिंह,पूर्व मुखिया दीपक शर्मा, रामबिनोद सिंह, योगेंद्र सिंह, राजा कुमार सिंह,राजकुमार मांझी, अजय कुमार पासवान, डॉ रंजीत, आलोक कुमार,सत्येंद्र सिंह, पवन कुमार सिंह ,अजय कुमार सिंह सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोग उपस्थित थे |
Transcript Unavailable.
दीपावली मानते समय ध्यान दे की धवनी प्रदूषा ना हो खुशियां मनाएं
