सोनपुर बाबा हरिहरनाथ की धरती सोनपुर के जेपी सेतु के बजरंग चौक पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पटना से अमनौर किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शनिवार को जाने के क्रम मे कार्यकर्ताओं द्वारा अंग --वस्त्र एवं फूल --मलाओ से भव्य स्वागत किया । स्वागत समारोह से पहले जिला अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा राम के नेतृत्व मे पूर्व मुख्य मंत्री जीतन मांझी पर अभद्र टिपणी करने व विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अमर्यादित बयान पर आक्रोश व्यक्त करने के साथ-साथ महिलाओं को अपमानित करने को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर मुख्य मंत्री नीतीश कुमार का पुतला जलाया गया। इस मौके पर भाजपा के बिहार भाजपा प्रदेश प्रभारी क्रीड़ा प्रकोष्ठ अभय कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह , सारण जिला भाजयुमो अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, प्रदेश नेता हेमनारायण सिंह ,पूर्व नगर मण्डल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ,पूर्व जिला उपाध्यक्ष लालबाबु कुशवाहा ने कहा कि एक तरफ जहां महिलाओं को सम्मान देने की बात होती है तो वही दूसरे तरफ मुख्यमंत्री विधानसभा में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं इससे युवा पीढ़ी के बच्चे एवं बच्चियों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा इतना ही नहीं एक गण्यमान्य व्यक्ति होने के बाद भी वह अपनी मानसिक संतुलन को दिए हैं जिसके कारण वह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम जी को अपमानित करने का काम किए हैं मुख्यमंत्री के कार्य प्रणाली से बिहार की जनता ऊब चुकी है । ऐसे मुख्यमंत्री का सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है उन्हें तो अभी पुतला दहन किया गया है उन्हें सता के लोभी मुख्यमंत्री को सत्ता से बाहर करना है। मौके पर नगर मण्डल अध्यक्ष शशिभूषण सिंह,आदित्य कुमार छोटु एवं संजीत कुमार, शिवबचन सिंह, विमल चौरसिया नरेशु सिंह, धनंजय सिंह,कुंवर किसन,महेश कुमार,संजीव कुमार सिंह,मुकेश कुमार सिंह,पूर्व मुखिया दीपक शर्मा, रामबिनोद सिंह, योगेंद्र सिंह, राजा कुमार सिंह,राजकुमार मांझी, अजय कुमार पासवान, डॉ रंजीत, आलोक कुमार,सत्येंद्र सिंह, पवन कुमार सिंह ,अजय कुमार सिंह सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोग उपस्थित थे |
