विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर के श्री गजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम् नौलखा मन्दिर में मंगलवार को श्री गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।गोवर्धन पर्व प्रत्येक वर्ष दिपावली के एक दिन बाद मनाया जाता है। परन्तु इस वर्ष कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि दीपावली के दूसरे दिन मंगलवार को दोपहर बाद तक रहा है और श्रद्धा व विश्वास के साथ गोवर्धन पूजा मनाया गया।गोवर्धन पूजा के दिन ही अन्नकूट पर्व भी मनाया जाता है।दोनों पर्व एक दिन ही मनाये जाते है, और दोनों का अपना- अपना महत्व है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें